Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिविल कोर्ट में युवती के परिजनों ने युवक को पीटा:लड़की को लेकर हुआ था फरार, युवक के पिता ने 3 लोगों पर कराई FIR

    16 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार दोपहर 3 बजे लापता युवती के मामले को लेकर जमकर हंगामा हो गया। मस्जिद गेट के बाहर युवती के परिजनों ने एक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कुतुबशेर क्षेत्र की एक युवती कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अमन नामक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सिविल कोर्ट में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती पक्ष के लोगों ने अमन को घेर लिया और थप्पड़, लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में वकील, वादकारी और अन्य लोग जुट गए। सूचना मिलने पर सदर बाजार पुलिस पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया। अमन के पिता इदरीश पुत्र हनीफ ने यूसुफ, अहमद और उमहेर निवासी हाकमशाह कॉलोनी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लापता युवती की तलाश भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:छह नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    मिर्जापुर में ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने 9,280 रुपये लौटाए:कटरा साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment