Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:कुकर से वार कर की थी हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

    16 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी कपूर चंद विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई मृतका के भाई राकेश की तहरीर पर की गई है। राकेश विश्वकर्मा ने हाल ही में थाना कोतवाली कटरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके जीजा कपूर चंद ने उनकी बहन के साथ मारपीट की थी, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी बहन की मृत्यु हो गई। इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कटरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा बैद्यनाथ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए, उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 फरवरी को आरोपी कपूर चंद विश्वकर्मा पुत्र स्व. बसंतलाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:एयरफोर्स जवान को 70 थप्पड़ मारे, हॉस्पिट में तड़पकर बच्ची की मौत; गंदगी मिलने पर लाइसेंस निरस्त
    Next Article
    कार की खिड़की से निकलकर ट्रक से गन्ना खींचा, VIDEO:मेरठ रोड पर युवकों ने हरकत, पहचान में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment