Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की खिड़की से निकलकर ट्रक से गन्ना खींचा, VIDEO:मेरठ रोड पर युवकों ने हरकत, पहचान में जुटी पुलिस

    16 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित मेरठ रोड पर गन्ने से लदे एक चलते ट्रक से गन्ने खींचते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार सवार कुछ युवक ट्रक को ओवरटेक कर उसमें लदे गन्नों को खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक अपनी कार को ट्रक के बराबर में लाकर खिड़की से बाहर झुकते हैं और गन्ने खींचने का प्रयास करते हैं। सड़क पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच यह कृत्य किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच ऐसी लापरवाही से ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ने और पीछे चल रहे वाहनों के भी दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा है। स्थानीय निवासी तेजेंद्र के अनुसार, मेरठ रोड पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक रहता है, जिससे इस तरह की हरकतें बेहद खतरनाक हो जाती हैं। सीओ यातायात राहुल कुमार बताया कि इस मामले का संज्ञान लिया है और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। संबंधित वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और ऐसी खतरनाक हरकतों से बचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:कुकर से वार कर की थी हत्या, पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article
    श्रावस्ती के भिनगा में बंद मकान से चोरी:पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, दो लाख नकदी और जेवर पार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment