Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में तालाब और नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ विरोध:पूर्व सांसद राम शकल ने डीएम को सौंपा पत्र, भू-माफियाओं पर सख्ती की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के तरकापुर डी.जे. कॉलोनी और महुवरिया क्षेत्र के निवासियों ने 15 बीघा सार्वजनिक तालाब और नगर पालिका के नाले पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूर्व सांसद राम शकल और विहिप के पूर्व नेता मनोज श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर जनहित में तत्काल कदम उठाने की अपील की। पूर्व सांसद राम शकल ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे उसमें कोई कितना ही बड़ा माफिया क्यों न शामिल हो। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की भी बात कही और नगर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त रखने पर जोर दिया। विहिप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस तालाब, जो नगर पालिका की संपत्ति है, उस पर अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही है। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मोहल्लेवासियों के अनुसार, वर्ष 2025 में इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था और कुछ ट्रैक्टर भी जब्त किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने दोबारा अवैध कार्य शुरू कर दिया। 13 मार्च 2026 को फिर से ट्रैक्टरों के जरिए तालाब को पाटने का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक अतिक्रमित क्षेत्र से अवैध भराव नहीं हटाया गया है और न ही स्थायी रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भू-माफिया लोगों को डरा-धमकाकर काम कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। निवासियों ने कहा कि यह मामला न केवल सरकारी संपत्ति पर कब्जे का है, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सत्ता में न होते हुए विकास की रफ्तार बनाए रखी:भदोही विधायक जाहिद बेग बोले– 4 साल में ओवरब्रिज, सड़कें, अस्पताल का निर्माण कराया
    Next Article
    श्रावस्ती में नव निर्माण के नौ वर्ष पर प्रदर्शनी शुरू:7 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 5 टीबी मरीजों को पोषण किट मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment