Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बालिकाएं मिलीं:घरवालों को बिना बताए जा रही थीं दूसरे शहर, परिजनों को सूचना दी

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लिया। बाद में उन्हें चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंप दिया गया। आरपीएफ के उप निरीक्षक ए.के. राय अपने स्टाफ और चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपरवाइजर व केस वर्कर के साथ स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 के बुकिंग हॉल में दोनों बालिकाएं डरी और सहमी हुई मिलीं। पूछताछ में बालिकाओं ने बताया कि वे अपने घरवालों को बिना बताए दूसरे शहर जाने के लिए स्टेशन आई थीं। उन्हें आरपीएफ पोस्ट लाया गया, जहां भोजन-पानी उपलब्ध कराने के साथ उनकी काउंसलिंग भी की गई। सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ में एक बालिका ने अपनी उम्र 17 वर्ष और दूसरी ने 16 वर्ष बताई। उन्होंने अपना पता थाना शाहगंज, सोनभद्र बताया। आरपीएफ ने उनके परिजनों को बालिकाओं के मिलने की सूचना दी। विधिक कार्यवाही के तहत दोनों नाबालिग बालिकाओं को चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपरवाइजर और केस वर्कर को सुपुर्द कर दिया गया। 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया जा रहा एक संवेदनशील अभियान है। इसका उद्देश्य रेलवे परिसरों और ट्रेनों में मिलने वाले असुरक्षित, संकटग्रस्त या बिछड़े बच्चों को सुरक्षित बचाना है। इस पहल से बाल श्रम, बाल तस्करी और लापता बच्चों से संबंधित मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने किसी भी असहाय या बिछड़े बच्चे की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन को देने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यू राजेश हाईटेक हास्पिटल को CMO ने दिया नोटिस:3 दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो निरस्त होगा लाइसेंस
    Next Article
    O'Romeo Vs Assi Vs Do Deewane Seher Mein: दूसरे शुक्रवार भी शाहिद की 'ओ रोमियो' का जलवा जारी, 'अस्सी' और 'दो दीवाने' पड़े फीके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment