Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:चंपत राय बोले- वक्त आने पर सब बताऊंगा; होर्मुज पर ईरान के हमले; सूरत में बारिश से सुपर मार्केट डूबा, वायनाड में लैंडस्लाइड

    18 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, ईरान ने होर्मुज में 3 तेल टैंकरों को निशाना बनाया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में इस्तीफा मंजूर होने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय ने चिठ्ठी लिखी। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि मानसून की बारिश के कारण केरल में लैंडस्लाइड हुई, गुजरात में कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. पीएम मोदी इंडोनेशिया दौरे के तीसरे दिन यहां के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। 2. खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक ले जाया जाएगा। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: चंपत राय बोले- SIT की रिपोर्ट के बाद सब बताऊंगा; एक दिन पहले इस्तीफा मंजूर राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने रामभक्तों के नाम चिट्ठी में लिखा- चढ़ावा चोरी मामले में SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ बताऊंगा, तब तक मौन रहूंगा। चंपत राय ने 26 जून को ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था, 6 जुलाई को स्वीकारा गया। मंदिर के आयोजनों के खर्च की जांच: SIT अब चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बड़े आयोजनों के खर्च की जांच कर रही है। 22 जनवरी 2024 के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण के बिल और वाउचर खंगाल रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा पर ₹113 करोड़ खर्च हुए। इसमें करीब 8 हजार मेहमान आए थे। ध्वजारोहण पर ₹10.12 करोड़ खर्च हुए, जिसमें 6 हजार मेहमान शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मेहमान केवल 2 हजार अधिक थे, जबकि खर्च करीब 11 गुना ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें... 2. ईरान का होर्मुज में 3 टैंकरों पर हमला; कहा- अभी हालात वैसे नहीं, जैसे अमेरिकी हमलों से पहले थे ईरान ने होर्मुज में फिर हमले शुरू किए हैं। कतर के अल-रकाय को निशाना बनाया गया। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO)के मुताबिक ओमान तट के पास दो और जहाजों पर हमले हुए। ईरान ने कहा कि कमर्शियल जहाज हमारे बताए रास्तों से नहीं गुजर रहे हैं। इसके बिना हम सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते हैं। होर्मुज में अभी वैसे हालात नहीं हुए, जैसे अमेरिकी हमलों से पहले थे। 17 जून को अमेरिका-ईरान में अंतरिम समझौता हुआ: इसके तहत ईरान अपने एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक कम करेगा। बदले में अमेरिका ईरानी तेल निर्यात पर कुछ प्रतिबंधों में राहत देगा, होर्मुज में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने की कोशिश करेगा और दोनों देशों को अंतिम समझौते के लिए 60 दिन का समय मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी में 6 हत्याएं करने वाला आसिफ अली मारा गया, STF ने एनकाउंटर में 2 गोलियां मारीं यूपी STF ने अंबेडकरनगर में बदमाश आसिफ अली (40) को मंगलवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। STF ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सीने में दो गोली लगने से वह ढेर हो गया। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई। कच्छा-बनियान पहनकर लूट करता था: आसिफ छैमार गैंग का सरगना था। पति-पत्नी समेत 6 हत्याओं में वांटेड था। वह रात के वक्त कच्छा बनियान पहनकर गुर्गों के साथ लूट की वारदात करता था। परिवार को बंधक बनाता था। डकैती के बाद हत्या करके भाग जाता था। फिर नाम बदलकर दूसरे राज्यों में छिप जाता था। पूरी खबर पढ़ें… 4. केरलम के वायनाड में लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत; गुजरात के सूरत में मार्केट का बेसमेंट डूबा केरलम के वायनाड में लैंडस्लाइड हुआ। कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास मलप्पुरम-वायनाड टनल में कंस्ट्रक्शन चल रहा था। बारिश के कारण खोदी गई मिट्टी का पहाड़ बह गया। हजारों टन मलबे में की चपेट में कई वाहन, दर्जनों लोग आए। 3 लोगों की मौत हुई। इधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा। बड़े-बड़े पत्थर और मलबा घर-दुकानों में भर गया। कई वाहन 2 से 3 फीट मलबे में दब गए। वहीं, महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही जारी है। मुंबई में 48 घंटे में 380mm बारिश हुई। त्र्यंबकेश्वर मंदिर और सप्तश्रृंगी मंदिर बंद किए गए। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुजरात के सूरत में मंगलवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 400mm बारिश हुई। शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए। पोदार मार्केट का बेसमेंट और मोबाइल की दुकानें डूब गईं। पूरी खबर पढ़ें... 5. भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल डील, मोदी को 35वां सर्वोच्च नागरिक सम्मान पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे के दूसरे दिन दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस मिसाइल और 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइल के लिए डील हुई। भारत इंडोनेशिया की EVM विकसित करने में मदद करेगा। इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को देश के के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से भी नवाजा। इसके साथ ही मोदी को अब तक 34 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. बिजनेस: पेट्रोल में 25% एथेनॉल मिलाने का प्लान टल सकता है: अभी 20% मिलाया जा रहा; इससे माइलेज घटने का दावा, पार्ट्स खराब होने की शिकायत (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: सीरिया में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के दौरे के बीच धमाके:जिस होटल में ठहरे थे, उससे 125 मीटर दूर दो ब्लास्ट, 18 घायल; मैक्रों सुरक्षित (पूरी खबर पढ़ें) 3. इंटरनेशनल: भारतवंशी बिजनेसमैन ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से 425 करोड़ ठगे: CIA एजेंट बताकर प्रेसिडेंट का भरोसा जीता, फाइटर प्लेन दिलाने की बात कही (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: तेलंगाना में पति को ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर डालकर मारा: पत्नी नर्स, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था; छत से धक्का भी दिया था, लेकिन बच गया (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: सूर्यकुमार बोले- वैभव अभी तुम्हारे सफर की शुरुआत, देश मान बढ़ाओ: कप्तानी से हटाए जाने पर कहा- नाराज नहीं, टीम के साथ (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: तेलंगाना DSP के पास मिली ₹300 करोड़ की संपत्ति: रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों के नाम पर खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: दावा-सिया ने चेतन से 4 महीने पहले सीक्रेट मैरिज की: गवाह बनी दो सहेलियों से पूछताछ जारी, नवंबर में केतन से शादी होनी थी (पूरी खबर पढ़ें) 8. स्पोर्ट्स: संजू बाहर नहीं, एशियन गेम्स टीम में पहले से शामिल:जिम्बाब्वे दौरा 2028 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी का हिस्सा, इसलिए प्रभसिमरन को मौका (पूरी खबर पढ़ें) 9. बॉलीवुड: धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा-बच्चों के साथ मिलकर रहें हेमा मालिनी: सनी-बॉबी पर कहा- हम पब्लिसिटी नहीं करते, हम परिवार हैं (पूरी खबर पढ़ें) 10. उत्तर प्रदेश: टिन्नू यादव से नाम जोड़ने पर अखिलेश ने नोटिस भिजवाया: भाजपा सांसद निशिकांत बोले- थाने जाकर FIR भी कराइए (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... टीवी देखे बिना दूध नहीं देती भैंस सोशल मीडिया पर एक भैंस का वीडियो वायरल है। दावा है कि भैंस टीवी देखे बिना दूध नहीं देती। इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. भास्कर एक्सक्लूसिव: चंपत के इस्तीफे के खिलाफ थे ज्यादातर सदस्य: ट्रस्ट के संविधान के कारण मंजूर हुआ; गोपाल राव को देखते ही कोषाध्यक्ष बोले- हटो यहां से 2. आज का एक्सप्लेनर: सतलुज फिल्म में ऐसा क्या, जो रिलीज होते ही भारत से गायब; जसवंत सिंह खालड़ा कौन हैं, पंजाब में उनके साथ हुआ क्या था 3. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य के खिलाफ रची थी साजिश: बटुक को स्कूल से उठवाया, पिता को बंधक बनाया 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: विधायक के PA और मंत्रालय के बाबू लौटेंगे स्कूल: विधानसभा के मानसून सत्र से पहले 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म 5. ग्राउंड रिपोर्ट: बैंक मैनेजर की पत्नी डेथ केस: पति ने कहा- फ्लाइट से नहीं जाने पर नाराज थी, पिता का आरोप- हनीमून के बहाने बुलाकर मार दिया 6. क्राइम फाइल्स: 26 हथियारबंद ने लूट के बाद 4 नर्सों से गैंगरेप किया, कॉन्वेंट मिशन सेंटर पर आधी रात हमला हुआ था 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के लिए लाभदायक ग्रह स्थिति रहेगी। सिंह राशि वालों को रियल एस्टेट में बड़ी डील की संभावना है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    '22 जुलाई से पहले CEO का नाम फाइनल':राममंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बोले- चढ़ावा चोरी की भनक मुझे नहीं लगी; दोबारा चूक नहीं होगी
    Next Article
    अखिलेश के नए 'ब्राह्मण ब्रांड' बने पवन पांडेय:मंत्री निषादराज की नोटों वाली जय-जय, DIG के हंटर से DSP का बुढ़ापा खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment