Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एशियाड- 44 साल बाद विमेंस हॉकी में गोल्ड; बेकाबू AI की 100 संस्थानों में सेंधमारी; कांग्रेस ने सांसद की बेटी को यूपी में अध्यक्ष बनाया

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, एशियन गेम्स के विमेंस हॉकी के फाइनल में भारत ने इतिहास रचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल जा रही फ्लाइट को क्रैश से बचाने वाले इंडियन पायलट से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि AI मॉडल ने कंपनियों में सेंधमारी की कोशिश की। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 गोल्ड मेडल मैच सुबह 10 बजे। 2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल दौरे पर रहेंगे, गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड, चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने 44 साल बाद गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। भारत के लिए एकमात्र गोल लालरेमसियामी ने किया। वहीं, गोलकीपर सविता पूनिया ने फर्स्ट हाफ में चीन का पेनल्टी स्ट्रोक रोककर भारत की बढ़त कायम रखी। इस जीत के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। भारत ने इससे पहले 1982 में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड जीता था। विमेंस हॉकी के गोल्ड के साथ भारत के कुल 16 गोल्ड हो गए हैं और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर है। एक दिन में 6 गोल्ड पूरी खबर पढ़ें… 2. कैप्टन स्मित बोले- घायल था पर हिम्मत नहीं हारी, हनुमान चालीसा पढ़ते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला; पीएम मोदी से पायलट की बातचीत भारतीय पायलट स्मित मच्छर की पीएम मोदी से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात हुई। मोदी ने उनसे कहा- पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। आपके साहस और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची। स्मित ने पीएम से घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'वह विमान उड़ा रहे थे और एक झटके के बाद नीचे गिर गए, जिससे काफी चोटें आईंं। इसके बावजूद उन्हें महसूस हो रहा था कि विमान नीचे जा रहा है। मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा वहीं था और मैंने उसे खोल दिया। मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया। दरअसल, स्मित ने 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रहे प्लेन की हाइजैकिंग नाकाम की थी। ओमानी को-पायलट ने उन्हें चाकू मारा। स्मित ने फिर भी प्लेन क्रैश नहीं होने दिया। विमान में 174 लोग मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनीं आराधना मिश्रा 'मोना', अजय राय को हटाया; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस ने आराधना मिश्रा 'मोना' को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। गोरखपुर के देवेंद्र निषाद महरा और महराजगंज के आलोक प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित कार्ड खेला: कांग्रेस ने नियुक्ति में सोशल जातीय समीकरण साधा है। विधानसभा चुनाव से करीब तीन महीने पहले ब्राह्मण, अल्पसंख्यक (मुस्लिम), पिछड़े और दलित का दांव खेला है। कांग्रेस ने अजय राय की तारीफ की: इससे पहले अजय राय अगस्त, 2023 से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। कांग्रेस ने उनके कार्यकाल की सराहना भी की। पार्टी के नए यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने ही प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की मांग की थी। पूरी खबर पढ़ें… 4. आकाश आनंद ने बुआ मायावती से माफी मांगी, कहा- ससुर को निकालने का आपका फैसला सही मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के 22 दिन बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को मायावती से माफी मांगी। कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं। आकाश ने X पर लिखा- राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आपसे सीखा। जो कुछ किया, वो आपके मार्गदर्शन में किया। मेरी चुप्पी को गलत समझा गया। अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं। मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं। आकाश बोले- दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा: आकाश ने दूसरी पार्टियों में जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। कहा- मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है। पूरी खबर पढ़ें… 5. राज्यसभा चुनाव- राजभर के 2 विधायक सपा को वोट करेंगे, मंत्री बोले- दोनों लाल टोपी लगाकर घूमते हैं यूपी में राज्यसभा चुनाव होने से पहले ही NDA के 2 वोट कम हो गए हैं। मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा, मेरी पार्टी के दो विधायक सपा को वोट करेंगे। एक अब्बास अंसारी तो दूसरे जगदीश नारायण राय हैं। अब्बास की हाल ही में लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई है। राजभर बोले- अब्बास सपा के नेता: राजभर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, 2022 के चुनाव में हमारा सपा से गठबंधन था। तब अखिलेश ने अपनी पार्टी के 12 नेता हमें दिए थे। उन्हें हमने अपने सिंबल पर चुनाव लड़वाया था। उनमें से अब्बास अंसारी, जगदीश नारायण राय जीते। ये दोनों शुरू से उन्हीं के नेता हैं। उन्हीं की टोपी, झंडा लगाकर घूमते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. CJP का मुंबई में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा; कहा- मुंबई सिर्फ ट्रेलर, दिल्ली में फाइनल होगा कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग गांधी जी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- जब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका जाते हैं, तब भी वहां कहा जाता है कि ये गांधी के देश से आए हैं। गांधी देश की आत्मा हैं, आंबेडकर रीढ़ की हड्डी और नेहरू दिमाग हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने दिया। मुंबई तो सिर्फ ट्रेलर है, जो करना है कर लो, फाइनल तो हम जंतर-मंतर पर ही खेलेंगे। प्रदर्शन के बीच 75 साल के बुजुर्ग की मौत CJP के प्रदर्शन के दौरान 75 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ठाणे के गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई के रूप में की है। वे शाम करीब 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें... 7. AI मॉडल्स की 100 संस्थानों में सेंधमारी, गलती पकड़ने के लिए AI से ही 50 पेटाबाइट डेटा जांचना होगा; इंसान को लगेंगे 6.6 करोड़ साल चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के मॉडल ने 100 से ज्यादा संस्थानों के सिस्टम में जबरन घुसपैठ की कोशिश की। कंपनी ने खुद इसका खुलासा किया। कंपनी अब अपने AI मॉडल्स के ट्रेनिंग और टेस्टिंग से जुड़े 50 पेटाबाइट डेटा की जांच कर रही है, ताकि अब तक मिले मामलों के अलावा भी कोई गड़बड़ी हुई हो, तो उसे पकड़ा जा सके। कंपनी ने अपने AI एजेंट की चपेट में आए 100 से ज्यादा संस्थानों को अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि इन संस्थानों का डेटा चोरी नहीं हुआ है। जांच में हर रोज 5 करोड़ रुपए खर्च इस जांच के लिए 7 हजार अत्याधुनिक GB200 और GB300 GPUs लगाए गए हैं। इसमें रोज करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अगर यह पूरा डेटा सामान्य अंग्रेजी शब्दों में लिखा हो, तो एक इंसान 240 शब्द प्रति मिनट की तेज रफ्तार से बिना रुके भी पढ़े, तो इसे खत्म करने में करीब 6.6 करोड़ साल लग जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें... 8. SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। महाराष्ट्र में SIR अभी जारी है। यहां अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम जल्दबाजी में न हटाया जाए। महाराष्ट्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 1.22 करोड़ रिकॉर्ड जांच के लिए चिन्हित किए गए हैं। मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के अधिकारियों को पहले दस्तावेज और जानकारी की पूरी जांच करने के बाद ही नाम हटाने का फैसला लेने को कहा गया है। नोटिस पाने वालों के लिए 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: पुतिन बोले- मोदी दोस्त, फिर भी जंग रोकने को कहते हैं: उनके पास अच्छे सुझाव; PM 5 मौकों पर यूक्रेन जंग का मुद्दा उठा चुके (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: शुभेंदु बोले- बंगाल से TMC का नाम-ओ-निशान मिट गया:नंदीग्राम में BJP प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे; इसी सीट पर ममता को हराया था (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा: धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर (पूरी खबर पढ़ें) 4. तमिलनाडु: हाईवे बोर्ड पर हिंदी लिखने पर 2 अधिकारी सस्पेंड: तमिल-अंग्रेजी में जगहों के नाम लिखने का नियम; 2026 में तीसरी बार हिंदी शब्द मिटाए गए (पूरी खबर पढ़ें) 5. स्पोर्ट्स: युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया: टेस्ट खेलने का सपना अधूरा रहा, वनडे और टी-20 खेलते रहेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 6. एंटरटेंमेंट: एक्टर डीनो मोरिया के गिरफ्तार होने की खबर: मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा मामला; ₹65 करोड़ के गबन का आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 7. पंजाब: तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर: वार्निंग के बावजूद नहीं माने, तीसरा घबराकर वापस भागा; 7 महीने में घुसपैठ की दूसरी घटना (पूरी खबर पढ़ें) 8. इंटरनेशनल: पुतिन ने NATO देशों को परमाणु हमले की धमकी दी: कहा- कलिनिनग्राद पर हमला किया तो सारे हथियार तैयार; यहां 80 साल से रूसी कब्जा (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: संत प्रेमानंद से दीक्षा लेकर 16 साल का लड़का लापता: वृंदावन में मां-बाप बोले- मेरा बेटा वापस कर दो, आश्रम के बाहर धरने पर बैठे (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन: रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा (पूरी खबर पढ़ें) 11. इंटरनेशनल: नेतन्याहू बोले- हमलावर को किसने भेजा, जांच कर रहे:उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी; रिपोर्ट- चुनाव में हार रहे थे नेतन्याहू, हादसे का फायदा मिला (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... दिल्ली में कुत्तों का चुनाव दिल्ली में 64 गोल-मटोल कुत्तों के बीच ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ चुनाव हुआ। हौज खास की गोला ने 66 हजार से ज्यादा वोट पाकर साकेत के गूगू को हराया। हालांकि, कॉम्पिटिशन के दौरान ही गोला की मौत हो गई। लोगों ने कैफे में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाले और उंगली पर स्याही भी लगवाई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: कैप्टन स्मित का दरवाजा खोलना सबसे टर्निंग पॉइंट क्यों था; ‘कॉकपिट डोर’ की कहानी, क्या ये बाहर से नहीं खुल सकते 2. जन्मदिन विशेष: गांधी ने मांस खाया, वेश्यालय गए, आत्महत्या की कोशिश:‘जेन-जी वाली उम्र’ में क्या कर रहे थे मोहनदास; महात्मा कैसे बने 3. जरूरत की खबर: 79000 किलोमीटर पैदल चले थे बापू:डॉक्टर से समझिए, पैदल चलना क्यों है बेस्ट एक्सरसाइज, रोज वॉकिंग की आदत कैसे डालें 4. मेंटल हेल्थ: पेरेंट्स से मिलने पर ट्रिगर होता चाइल्डहुड ट्राॅमा:वे आज भी बहुत लड़ते हैं, एक-दूसरे को ताने देते हैं, क्या करूं 5. पावर प्ले: सेना ने कैसे मारे 47 बागी सिख जवान:स्वर्ण मंदिर पर एक्शन के खिलाफ बगावत, अपने ब्रिगेडियर को गोली मारकर अमृतसर जा रहे थे 6. एंटरटेंमेंट: डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं 7. ग्राउंड रिपोर्ट: ओला-उबर से 11% सस्ती पड़ रही 'भारत टैक्सी':यात्री खुश, ड्राइवर नाराज; बोले- 1 किमी पर सिर्फ 4-5 रुपए बच रहे, कैसे चलेगा घर 8. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: चुनाव UP में तो राहुल के फोकस में MP क्यों:12 दिन में दो दौरे, केन-बेतवा प्रभावितों को दिल्ली बुलाया; भाजपा दबाव महसूस कर रही? 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: MP में 8 साल से को-ऑपरेटिव चुनाव नहीं:सहकारी समितियों में अफसरशाही हावी; एक्सपर्ट बोले- समय पर खाद, बीज न मिलने की यही वजह 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: कौन हैं अनुज, जिसके लिए अनंत नीतीश के खिलाफ गए:मोकामा विधायक को JDU के दो टॉप लीडर का सपोर्ट, कैसे बनी चुनाव लड़ने की स्ट्रेटजी 11. बिहार MLC इलेक्शन: अनंत सिंह की बगावत पर JDU ने हाथ खड़े किए!:ललन सिंह को मिली मोकामा विधायक और नीरज के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी 12. भास्कर एनालिसिस: MLC चुनाव: वोटिंग से पहले सम्राट के 10 बड़े ऐलान:ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी, शिक्षकों को फैसिलिटी, जानिए जीत के लिए क्या किया गया 13. ग्राउंड रिपोर्ट: 'बेटे ने की लड़की से छेड़खानी, सजा परिवार को क्यों?': समस्तीपुर में बुलडोजर एक्शन पर आरोपियों की फैमिली का दर्द, कहा- PDS लाइसेंस रद्द, घर चलाना मुश्किल 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: छत्तीसगढ़ में गांधी के सेवाग्राम में सन्नाटा, 109 करोड़ खर्च:इमारतें तैयार, न कारीगरों की वर्कशॉप, न ट्रेनिंग, भूपेश सरकार ने शुरू किया था प्रोजेक्ट 15. ग्राउंड रिपोर्ट: हिमाचल के IGMC-चमियाना में ओपन हार्ट सर्जरी बंद:BJP-CPI(M) बोलीं-मरीजों का फुटबॉल बना दिया, CTVS-कार्डियोलॉजी बिना तैयारी शिफ्ट ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कुंभ वालों का रुका पैसा लौट सकता है। तुला राशि वालों को सोशल मीडिया से बिजनेस के मौके मिलेंगे। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- सऊदी अरब हूती विद्रोहियों पर हमला करेगा:1 लाख सैनिक उतारने की तैयारी, बाब-अलमंदेब से कब्जा छुड़ाएगा; यहां से दुनिया का 12% तेल गुजरता है
    Next Article
    लखनऊ में गोमती नदी उफनाई, रिवर फ्रंट बंद:1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी; उन्नाव-सीतापुर समेत 11 जिलों में बाढ़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment