Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कॉमनवेल्थ गेम्स- भारतीय बॉक्सर्स को 7 गोल्ड; PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी; यूपी में राहुल गांधी पर एक और FIR

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कॉमनवेल्थ में भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत अबतक 39 मेडल जीत चुका है। जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने वाली 15 साल की लड़की का वीडियो सामने आया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि तेज बारिश के कारण गुजरात, असम में बाढ़ के हालत हैं। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: बॉक्सिंग में भारत को 7 गोल्ड, 3 सिल्वर; विजेताओं में 6 महिला और 4 पुरुष खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने शनिवार को इतिहास रचा। भारत ने पहली बार सिंगल गेम में 7 गोल्ड मेडल जीते। 5 महिला बॉक्सर प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी और 2 पुरुष बॉक्सर सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल को गोल्ड मेडल मिला। वहीं, लवलीना बोरगेहन, जादुमणि और नरेंदर बेरवाल ने सिल्वर मेडल जीता। पैरा शॉट पुटर सोमन ने गोल्ड जीता, शुभम को सिल्वर: पैरा शॉट पुट इवेंट की F-57 कैटेगरी में भारत के सोमन राणा ने सीजन बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। सोमन राणा ने 13.40 मीटर गोला फेंका। एक अन्य भारतीयय शुभम जुयाल ने सिल्वर पाया। जुयाल ने 13.28 मीटर थ्रो किया। पूरी खबर पढ़ें... 2. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में PM को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, बोली- मैं 15 साल की, मेरी पहली और आखिरी गलती जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाली नाबालिग लड़की ने माफी मांगने का वीडियो जारी किया। उसने कहा कि मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी गलती थी। लड़की के खिलाफ 30 जुलाई को नोएडा में केस दर्ज हुआ था। वीडियो में हाथ जोड़े खड़ी लड़की कहता है कि दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने गई थी। वहां छात्र प्रदर्शन चल रहा था और आसपास मौजूद कुछ लोग PM के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। मैं उसी माहौल और भीड़ के बहकावे में आ गई थी। दीपके ने पूछा- क्या सरकार केस भी वापस लेगी: नाबालिग के वीडियो पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पूछा कि क्या सरकार केस भी वापस लेगी। पूरी खबर पढ़ें... 3. राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चे का शोक मनाते देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता। नीट पेपर लीक के बाद न पीएम पीड़ित माता-पिता से मिले हैं और न ही किसी ऐसे छात्र के साथ बैठे हैं जिसका भविष्य पेपर लीक के कारण छिन गया। पीएम ने कहा था- मैं बच्चों को माफ करता हूं: राहुल के इस बयान को पीएम मोदी के बच्चों को माफ करने के बयान के बाद आया। पीएम ने शुक्रवार रात वीडियो जारी कर कहा था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कुछ बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी गालियां दीं, लेकिन मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं। पूरी खबर पढ़ें... 4. चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR, हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे दिल्ली में संसद भवन के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के ‘नाटक’ को लेकर यूपी में विवाद बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन हुआ। वाराणसी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर FIR दर्ज हुई है। ये FIR पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक दास ने कोतवाली थाने में कराई है। संत बोले- राहुल-पप्पू यादव की सदस्यता रद्द हो: लखनऊ में 'सनातन रक्षा संगठन' ने पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। राहुल-अखिलेश के मुखौटे पहने लोगों पर चप्पलें बरसाईं। संगठन ने पप्पू यादव का सिर लाने वाले को ₹51 लाख देने का ऐलान किया। वहीं, मथुरा में संतों ने राहुल गांधी और पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें… 5. अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, मेडिकल कॉलेज की लैब में लगती थी सरफराज की ड्यूटी अयोध्या मेडिकल कॉलेज में शनिवार को एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके की लिखी पर्ची मिली। इसमें लिखा है- बड़ा धमाका, हालैंड हॉल। साथ ही कई सारे केमिकल फॉमूले और उनके डायग्राम भी बने हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। छात्र बोला- फिल्म से बम बनाने का तरीका सीखा: पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे छात्र को हिरासत में ले लिया। छात्र ने पुलिस को बताया कि वो रात में ड्यूटी के दौरान लैपटॉप पर फिल्म देख रहा था। फिल्म में बम बनाने का तरीका सिखाया जा रहा था। उसी तरीके को उसने पर्ची में नोट कर लिया था। पूरी खबर पढ़ें… 6. जर्सी विवाद- हॉकी इंडिया अध्यक्ष अब बोले- बिना बताए कलर बदला; पहले कहा था- बदलवा की वजह टेक्निकल हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने टीम की जर्सी का रंग बदलने पर फेडरेशन के अधिकारियों से लिखित जवाब मांगा है। टिर्की ने आरोप लगाया कि यह फैसला उन्हें और एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बिना मंजूरी के बिना लिया गया। टिर्की ने कहा कि मुझे नारंगी रंग से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन नेशनल टीम की पहचान से जुड़े इस बड़े फैसले पर चुनी हुई लीडरशिप से चर्चा जरूर होनी चाहिए थी। वहीं, ओडिशा सरकार ने भी टिर्की से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। ओडिशा सरकार हॉकी इंडिया की स्पॉन्सर है। 30 जुलाई: टिर्की बोले- रंग बदलने की वजह टेक्निकल जर्सी लॉन्च होने के बाद टिर्की ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी अब नीले सिंथेटिक टर्फ पर खेली जाती है। ऐसे में मैदान और जर्सी दोनों के नीले होने से तेज खेल के दौरान खिलाड़ियों को अपने साथी खिलाड़ियों और गेंद को पहचानने में परेशानी हो सकती है। इस टेक्निकल आधार पर जर्सी का रंग बदला गया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. अजीत डोभाल ने कहा- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, आज की पीढ़ी को इसका सही मतलब समझना होगा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि आजादी का मतलब केवल अपनी मर्जी से कुछ भी करने की मनमानी नहीं है। युवा आजादी को केवल अपनी इच्छा के अनुसार कुछ भी करने की स्वतंत्रता समझ सकते हैं, लेकिन आजादी का वास्तविक अर्थ यह नहीं है। हमें यह समझाना होगा कि देश की आजादी के पीछे एक लंबा संघर्ष और इतिहास रहा है। डोभाल को लोकमान्य तिलक पुरस्कार : डोभाल शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे थे। उन्हें यहां गृहमंत्री अमित शाह ने लोकमान्य तिलक अवॉर्ड से सम्मानित किया। शाह ने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी द्वारा लिए गए पहले फैसलों में से एक अजीत डोभाल को NSA नियुक्त करना था। पूरी खबर पढ़ें... 8. गुजरात के सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश, केरल में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, अमरनाथ यात्रा स्थगित गुजरात में सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश हुई। इससे पूरे जिले में बाढ़ के हालात हैं। सूरत, मोरबी समेत कई शहरों में 27,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। 53 लोगों का रेस्क्यू किया गया। केरलम के कोच्चि समेत कई दक्षिणी जिलों में 24 घंटे के भीतर 361mm बारिश हुई। इसके बाद हुए लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें से 4 मौतें इडुक्की और कोट्टायम जिलों में अलग-अलग भूस्खलन की घटनाओं में हुईं। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और बिहार समेत 12 राज्यों में यलो अलर्ट है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भारी बारिश के चलते बंद है। इसके चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान में मौत: 8 हजार मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ रहे थे, हिमस्खलन में गई जान (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: कुलगाम में हिंदू मजदूरों की हत्या का शक लतीफ पर: लश्कर से जुड़ा; पहलगाम में 10 दिन पहले कॉन्स्टेबल की हत्या में भी इसका नाम आया था (पूरी खबर पढ़ें) 3. उत्तर प्रदेश: चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR: लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: एथेनॉल से पेट्रोल पर ₹30 प्रति लीटर की बचत हुई: सरकार का दावा- ब्लेंडिंग न होती तो दिल्ली में ₹125 लीटर मिलता, अभी ₹102 में मिल रहा (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: नेतन्याहू की मुश्किल- ट्रम्प को खुश करें या कुर्सी बचाएं: गाजा से सेना हटाने के फैसले पर इजराइल में विरोध, 2 महीने बाद चुनाव हैं (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: E20 फ्यूल का विरोध- केजरीवाल PM आवास तक मार्च निकालेंगे: बोले- पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल भी मिले, सरकार इसे थोपे नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: मोदी बोले- पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार पर थे: हमने परंपरा बदली; मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन किया (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिजनेस: त्योहारों से पहले टूथपेस्ट से लेकर पेंट तक महंगे होंगे: HUL और एशियन पेंट्स समेत 8 कंपनियां जरूरत के सामानों की कीमतें बढ़ाएंगी (पूरी खबर पढ़ें) 9. झारखंड: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी कॉलेज छात्रा गिरफ्तार: हनीट्रैप के जरिए संवेदनशील जानकारी जुटाने का आरोप, पश्चिम बंगाल STF अपने साथ ले गई (पूरी खबर पढ़ें) 10. नेशनल: अगस्त में 5 बदलाव- कॉमर्शियल सिलेंडर 200 रुपए सस्ता: तत्काल टिकट के लिए नया टोकन सिस्टम; CKYC 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम भी लागू (पूरी खबर पढ़ें) 12. बॉलीवुड: सलमान खान ने घटाई फीस: रिपोर्ट में दावा- SVC63 के लिए ₹120 करोड़ की जगह ₹70 करोड़ ले रहे, जानिए क्यों लिया यह फैसला (पूरी खबर पढ़ें) 13. एंटरटेंमेंट: 'फिल्मों के किरदार से मुझे जज मत करो': Gen Z विवाद पर कंगना रनोट का पलटवार, बोलीं- रील और रियल लाइफ में फर्क समझिए (पूरी खबर पढ़ें) 14. पंजाब: पंजाब में कांग्रेस वर्कर भिड़े:एक-दूसरे से मारपीट, कुर्सियां मारीं; प्रभारी बघेल के मुर्दाबाद, चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए (पूरी खबर पढ़ें) 15. चंडीगढ़: MP बोले- सिर झुकाता तो बड़ा पद मिलता: पंजाब में अनदेखी पर पोस्ट की दर्द भरी शायरी; चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने की अटकलें (पूरी खबर पढ़ें) 16. राजस्थान: पन्नाधाय को खीची राजपूत बताने पर विवाद: गुर्जर समाज बोला-धाय मां गुर्जर थीं; 'भारत के नारी रत्न' पुस्तक में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ (पूरी खबर पढ़ें) 17. एंटरटेंमेंट: 5 महीने की प्रेग्नेंसी में बदला ले रहे थे': अनुराग डोभाल के आरोपों पर पत्नी रितिका का जवाब, बोलीं- चीटिंग नहीं की, मुझे बदनाम किया (पूरी खबर पढ़ें) 18. नेशनल: शुभेंदु बोले- CAA के एप्लिकेशन 6 महीने में क्लियर होंगे:किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी; आज 300 लोगों को नागरिकता के सर्टिफिकेट दिए (पूरी खबर पढ़ें) 19. नेशनल: अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची:मेडिकल कॉलेज की लैब में लगती थी सरफराज की ड्यूटी, IB जांच कर रही (पूरी खबर पढ़ें) 20. मध्यप्रदेश: गुना गैंगरेप प्रयास केस में 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार:बाइक पंक्चर होने का झांसा देकर इंजीनियर और मंगेतर को रोका, बंधक बनाकर बर्बरता की (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... डेढ़ मिनट में लड़का लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के गोंडा में लड़का-लड़की ने महज डेढ़ मिनट में शादी कराई गई। दोनों को गांववालों ने साथ में पकड़ा था। इसके बादा दोनों के परिवारवालों को बुलाकर मंदिर में उनकी शादी कराई गई। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. अस्मिता कर्ज लेकर कॉम्पिटीशन में जाती थीं: हर्ष के पास दूध पीने के पैसे नहीं थे; दोनों प्लेयर्स ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता 2. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बैंक कर्मचारी ठगों के लिए खोल रहे खाते: 50 हजार में सेविंग और करंट अकाउंट, फ्रीज होने पर खुलवाने का दावा, 35 बैंकों से कनेक्शन 3. स्पाई फाइल्स: पाकिस्तानी फौज ने गैंगरेप किया, हजारों बंगाली महिलाएं प्रेग्नेंट हुईं: इंदिरा गांधी बोलीं- हम युद्ध करेंगे, सेना प्रमुख बोल पड़े-आपने बाइबल पढ़ी है; पार्ट-1 4. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में महिलाओं-बुजुर्गों को ₹1500 पेंशन: भाजपा का बड़ा दांव- चुनावी साल में 1.18 करोड़ लोगों को सीधा फायदा 5. जरूरत की खबर: लिवर ने एक चिट्‌ठी लिखी है: बताई है अपनी पसंद-नापसंद, 7 संकेतों से समझें लिवर की नाराजगी, उसे खुश रखने के टिप्स 6. आपका पैसा: क्या आपने अपना नॉमिनी ऑडिट किया: शादी, तलाक या बच्चे के जन्म के बाद अपडेट करना जरूरी, न करें ये 10 गलतियां 7. भास्कर इंटरव्यू: शाहरुख की फिल्मों में सबसे ज्यादा मेहनत करते थे: ललित पंडित बोले- आज के संगीत में अच्छे गीतकारों की सबसे ज्यादा कमी खलती है 8. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: मौलाना बोला- आप प्रेग्नेंट हो गई तो मैं गुनहगार नहीं: महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग 9. एमपी एक्सप्लेनर: ‘आश्रमों में केरल से मसाज करने वाले आते हैं': हर्षा को दीक्षा देने वाले गुरु का खुलासा; क्या साध्वी का माता-पिता के साथ रहना गलत? 10. यूपी एक्सप्लेनर: यूपी के 28 जिलों में सूखा, 78% तक कम बारिश: 2 महीने में कैसे होगी भरपाई; अगस्त-सितंबर में स्थिति बिगड़ेगी या सुधरेंगे हालात…? 11. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: खेल मंत्री श्रेयसी के चाचा का आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर एक्सपोज: बिहार में एजेंट्स बोले- 22000 में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, देश में कहीं भी हथियार का लाइसेंस बनवाइए 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: एक दवा के 3 रेट, ₹6500 से ₹17000 तक में बेची: RGHS के बिलों की जांच में खुलासा, जयपुर सहित 10 जिलों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज सिंह राशि वालों के घर धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। वृष राशि वालों के विदेश जाने की रुकावट दूर होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची:मेडिकल कॉलेज की लैब में लगती थी सरफराज की ड्यूटी, IB जांच कर रही
    Next Article
    3 साल के बच्चे की मौत, अस्पताल के बाहर हंगामा:जौनपुर में परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप, डॉक्टर बोले- समय रहते किया था रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment