Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ममता बनर्जी की कार पर हमला; झारखंड में PSC एग्जाम रद्द होगा; माफिया अतीक के बेटे के समर्थकों ने टोल बैरियर तोड़े, 30 पर FIR

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी कार पर हमला किया गया। घटना में उनकी जान भी जा सकती थी। झारखंड सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की कई मांगे मान ली हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि ईरान के सुप्रीम लीडर का वीडियो ऐसे समय सामने जब उनकी मौत होने का दावा किया जा रहा था। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। 2. झारखंड में PSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ममता बोलीं- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए:पुलिस के सामने लोगों ने हमला किया, खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया गया। नॉर्थ 24 परगना के बिजपुर में पुलिस के सामने भीड़ ने गाड़ी रोकी। मिट्टी और कीचड़ लगाया, जूते-पत्थर भी फेंके। अगर, खिड़की खुली होती तो मेरी मौत भी हो सकती थी। ममता बनर्जी ने कहा कि हमला एक साजिश के अलावा कुछ नहीं है। मैंने पुलिस को बताया था कि मैं यहां आऊंगी, इसके बावजूद पुलिस ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। पूरे पश्चिम बंगाल को गुंडे नियंत्रित कर रहे हैं। दरअसल, ममता टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने जा रहीं थीं। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी ममता के पास Z+ सिक्योरिटी ममता के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी उनकी Z+ सुरक्षा बरकरार है। मई 2026 में पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद उनके आवास के बाहर की अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था कम की गई थी, लेकिन Z+ सुरक्षा हटाई नहीं गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ममता बनर्जी की Z+ सुरक्षा में करीब 55 कर्मियों का सुरक्षा घेरा रहता है। पूरी खबर पढ़ें... 2. JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली: सरकार ने छात्रों की 98% मांगें मानी, CGL परीक्षा रद्द करने पर नहीं बनी सहमति झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक हुई। छात्रों के मुताबिक, JPSC-PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार ने सहमति जताई है। JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। मामले की जांच रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कराई जाएगी। वहीं, सरकार ने दावा किया है कि छात्रों की करीब 98% मांगें मान ली गई हैं। CGL परीक्षा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश पर हुई थी। इसलिए इसे रद्द करने का अधिकार सरकार के पास नहीं है। सरकार सिर्फ जांच करवा सकती है। JPSC आयोग के तीन सदस्यों इस्तीफा भी दिया। आज छात्रों विधानसभा घेराव करेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 3. यूपी में अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर FIR, टोल बैरियर तोड़े, कुचलने का प्रयास किया माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से एक और विवाद जुड़ गया है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज पुलिस ने उमर के काफिले में चल रहीं गाड़ियों और उनके ड्राइवरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रयागराज में पुलिस ने 28 गाड़ियों पर रविवार दोपहर 1:30 बजे FIR लिखी। नवाबगंज टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर जय प्रकाश यादव ने बताया, शनिवार की शाम उमर के काफिले की सभी गाड़ियां टोल बैरियर तोड़कर बिना फीस दिए निकल गईं। रोकने की कोशिश पर कर्मचारियों से मारपीट की गई। उन्हें कुचलने की भी कोशिश हुई। कर्मचारियों ने किसी तरह किनारे होकर अपनी-अपनी जान बचाई। टोल मैनेजर जय प्रकाश ने नवाबगंज थाने की पुलिस को सबूत दिए। इससे 2 घंटे पहले प्रतापगढ़ पुलिस ने 2 गाड़ियों पर केस दर्ज किया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. ईरानी सुप्रीम लीडर मुजतबा का जंग के बीच पहला VIDEO: लोगों से बात करते नजर आए; जल्द मौत होने का दावा किया जा रहा था ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का वीडियो सामने आया। जंग के बीच पहली बार है जब वे सार्वजनिक तौर पर नजर आए। ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर ने यह वीडियो जारी किया। इसमें मुजतबा जमीन पर बैठे लोगों के बीच उनसे बातचीत करते नजर आए। सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह उनका पहला वीडियो है। हालांकि, वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी नहीं दी गई। पिछले कुछ दिनों से मुजतबा की सेहत को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे थे। इजराइली चैनल 14 ने उनकी हालत गंभीर होने और अस्पताल में भर्ती होने का दावा किया था। पिता की मौत के बाद बने सुप्रीम लीडर: अमेरिकी-इजराइली हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 56 साल के मुजतबा खामेनेई ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने। वह लंबे समय से ईरान की सत्ता में पर्दे के पीछे प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। मुजतबा ने कभी चुनाव नहीं लड़ा और सरकार में कोई औपचारिक पद भी नहीं संभाला। पूरी खबर पढ़ें... 4. वेणुगोपाल बोले- कांग्रेसी ऐसे बयान न दें, जिससे बीजेपी खुश हो: थरूर ने राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कहा था- ये असर नहीं डाल सका कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी नेताओं को भाजपा को खुश करने वाले बयान देने से बचने चाहिए। शशि थरूर का बयान केवल कुछ मीडिया चैनलों पर पढ़ा है और मैं ठीक-ठीक नहीं सुन पाए कि थरूर ने क्या कहा था। थरूर की टिप्पणी के बारे में सीधे उन्हीं से पूछा जाना चाहिए। दरअसल, वेणुगोपाल का ये बयान थरूर के कमेंट पर आया। जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम जेन-जी के बीच उतना असर नहीं डाल सका, जितना ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों ने डाला था। बयान पर शशि की सफाई बयान पर विवाद बढ़ने पर थरूर ने X पर लिखा था कि मीडिया मेरे बयान को 'अपनी ही पार्टी या उसके नेतृत्व पर हमला' बता रहा है। मेरा जोर इस बात पर था कि राजनीतिक दलों को अपने दरवाजे खोलने चाहिए और अगली पीढ़ी के लिए राजनीति को दिशा देने की ताकत हासिल करने के रास्ते बनाने चाहिए। पूरी खबर पढ़ें... 5. बृजभूषण यौन उत्पीड़न केस में क्यों बरी हुए?:कोर्ट ने पूछा- घटना हुई तो दोबारा मिलने क्यों गईं? ऐसे दावे टिक नहीं सके जिन महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर संसद से सड़क तक हंगामा हुआ, उस केस में यूपी के बाहुबली भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह बरी कैसे हो गए? इसका जवाब जानने के लिए ‘दैनिक भास्कर’ ने बृजभूषण का केस लड़ने वाले वकीलों के पैनल से बात की। उन्होंने 5 बड़ी वजहें बताईं। कोर्ट को गवाहों के बयानों में क्या गड़बड़ी मिली: अधिवक्ता कहते हैं- कोर्ट ने मुख्य पीड़ित गवाह के बयानों को भी जांचा। कोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग समय पर दिए गए बयानों में घटनाओं की जगह, साल और तारीखों को लेकर बदलाव सामने आए। पढ़ें पूरी खबर... 6. H-1B वीजा वालों की नौकरी गई तो अमेरिका छोड़ना पड़ेग, नई नौकरी तलाशने की 60 दिन की मोहलत खत्म करने की तैयारी अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों की मुश्किल बढ़ सकती है। सरकार नौकरी जाने के बाद नई नौकरी तलाशने के लिए मिलने वाली 60 दिन की मोहलत खत्म करने पर विचार कर रही है। बदलाव लागू होता है तो नौकरी जाने के बाद अमेरिका में रुकना मुश्किल हो सकता है। यह प्रस्ताव फिलहाल व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) को भेजा गया है। नियम नहीं बना है। दावा है कि पिछले कुछ सालों में 2 करोड़ से ज्यादा लोग गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए हैं। इसी से निपटने के लिए सरकार बदलाव करने जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में H-1B वीजा पर करीब 5 लाख भारतीय काम कर रहे हैं। नियमों में बदलाव असर इन सभी पर होगा। H-1B वीजा को जानिए पूरी खबर पढ़ें... 7. PoK में तीसरे चरण की वोटिंग टली: लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच फैसला; शहबाज की पार्टी PML-N ने अब तक 24 सीटें जीतीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 10 अगस्त को होने वाली वोटिंग टल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार हो रहे प्रदर्शन के चलते यह चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए गए हैं। PoK में कुल 45 सीटें हैं जिन पर चुनाव हो रहा है। इससे पहले दो चरणों में शहबाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने कुल 24 सीटें जीतीं। इसके बाद PML-N का PoK में सरकार बनाना तय था, लेकिन तीसरे चरण की 11 सीटों पर चुनाव अब टल गया है। दावा- पहले चरण के चुनाव के दौरान 19 लोगों की मौत: PoK में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हिंसा भड़की। अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 19 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई। चुनावी धांधली के आरोपों और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच कई मतदान केंद्रों पर झड़पें भी हुईं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. महाराष्ट्र: बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनर प्लेन रनवे से उतरा: 2 लोग सवार थे, कोई घायल नहीं; डिप्टी CM सुनेत्रा बोलीं- विमान का पहिया फंस गया था (पूरी खबर पढ़ें) 2. इंटरनेशनल: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने की खबर: एअर इंडिया विमान टर्बुलेंस से 300 फीट नीचे आ गया था; 4 अगस्त की घटना (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: 130 कलाकारों ने बनाई स्वतंत्रता दिवस की इन्विटेशन किट:3 महीने में बना, इसमें MP-छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र की लोककला शामिल; राष्ट्रपति भवन में होगा डिनर (पूरी खबर पढ़ें) 4. पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में ओवरस्पीड कार ने 4 कावंड़िए कुचले:3 की मौत, गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे थे; आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: नेतन्याहू बोले- जब तक PM हूं फिलिस्तीन देश नहीं बनेगा:गाजा से सेना हटाने से भी इनकार, ट्रम्प का प्लान खारिज किया (पूरी खबर पढ़ें) 6. क्रिकेट: सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर भारत को जिताया:वॉर्मअप मैच में श्रीलंका-11 को 6 विकेट से हराया; चोट से लौटे गिल ने 44 रन बनाए (पूरी खबर पढ़ें) 7. एंटरटेंमेंट: प्रीति जिंटा ने आमिर खान को इग्नोर नहीं किया: दावे पर भड़कीं; बोलीं- नेगेटिविटी बढ़ाएंगे तो तस्वीरों के लिए रुकने की उम्मीद न करें (पूरी खबर पढ़ें) 8. एंटरटेमेंट: सोहेल की पार्टी में सलमान खान का पैपराजी को इशारा: उंगली दिखाकर बोले- रात में शोर मत मचाओ; हैट पहनकर ब्लैक लुक में पहुंचे (पूरी खबर पढ़ें) 9. उत्तर प्रदेश: सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई: महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते (पूरी खबर पढ़ें) 10. बिहार: 5 करोड़ के लिए अपने ही घर में कराई ‘डकैती’: 3 करोड़ की खातिर आधी रात को दवा स्टॉक जलाया गया, इंश्योरेंस का पैसा हड़पने की कहानी (पूरी खबर पढ़ें) 11. पंजाब: मोहाली में स्कूल हेडमास्टर की हत्या:कार में आए हमलावरों ने घर के बाहर कुल्हाड़ी से काटा; डेढ़ महीने पहले भी हमला हुआ था (पूरी खबर पढ़ें) 12. बिहार: 100 करोड़ की प्रॉपर्टी वाला फर्जी IAS गिरफ्तार: ड्राइवरलेस टेस्ला कार जब्त, हिरण-बारहसिंगा के सींग भी मिले; अजीत डोभाल का एजेंट बताकर करता था ठगी (पूरी खबर पढ़ें) 13. पंजाब: BSF की फायरिंग में संदिग्ध घुसपैठिया ढेर: अमृतसर में बॉर्डर पर मारी गोली, कंटीली तार पार करने की कोशिश की; तंबाकू का पैकेट मिला (पूरी खबर पढ़ें) 14. तमिलनाडु: 19 सांसदों ने परिसीमन का विरोध किया: बैठक में नहीं पहुंचे DMK और AIADMK सांसद; अकाली दल का सरकार को समर्थन (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गॉसिप से कमाए करोड़ों रुपए कोलंबिया की एक महिला ने चुगली को ही कमाई का जरिया बना लिया। वह लोगों के राज जुटाकर उन्हें बताने या छिपाने के पैसे लेती हैं। संवेदनशील जानकारी छिपाने का ₹150 से ₹300 चार्ज करती हैं। मरियम से इस कमाई से दो घर भी खरीदे हैं। उन्हें एक अफेयर छिपाने के बदले ₹16 हजार मिले। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: झारखंड में भूख-हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत कैसी है, प्रोटेस्ट खत्म क्यों नहीं करवा पा रही सरकार, क्या कोई छिपी राजनीति 2. जेन-जी आंदोलन के बाद पार्टियां रणनीति बदल रहीं: 2027 में 7 राज्यों में चुनाव, 22% वोटर जेन-जी; 5% इधर-उधर हुए तो सरकारें बदल सकती हैं 3. स्पाई फाइल्स: नंगा करके इतना पीटा कि 26 घंटे बेहोश रहा: दोस्त की गद्दारी से मौत की सजा, बचकर लौटा तो पत्नी से दोबारा शादी की; पार्ट-2 4. ग्राउंड रिपोर्ट: 4800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाया तो गए कहां: बॉर्डर पर सन्नाटा, होल्डिंग सेंटर भी खाली, बांग्लादेश ने कहा- 73 लोग ही आए 5. जरूरत की खबर: मानसून में भीगे जूते न पहनें: पैरों में हो सकता है फंगल इन्फेक्शन, जूतों को साफ, सूखा रखने के टिप्स 6. साइबर लिटरेसी: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर फ्रॉड: मोटी कमाई के लालच में न आएं, एक्सपर्ट से समझें कि इस स्कैम से कैसे बचें 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: अतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया 8. ग्राउंड रिपोर्ट: 46 साल पहले घर उजड़ा, फिर बेदखली का डर: बरगी डूब क्षेत्र से विस्थापित हुए सैकड़ों परिवार बोले- तब हमें बसाया, अब बता रहे अतिक्रमणकारी 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: राजस्थान में जाट 71.76 लाख, गुर्जर 32 लाख से ज्यादा: ओबीसी आयोग रिपोर्ट में 92 जातियों की जातिगत जनगणना; 7 जातियों में OBC की सबसे ज्यादा आबादी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों के इनकम के साधन बढ़ सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 15% जेन-जी, यहां 3% से बनती-बिगड़ती है सरकार:कम वोट से जीती सीटों पर आएगी मुश्किल; भाजपा ने बनाई रणनीति
    Next Article
    बृजभूषण यौन उत्पीड़न केस में क्यों बरी हुए?:कोर्ट ने पूछा- घटना हुई तो दोबारा मिलने क्यों गईं? ऐसे दावे टिक नहीं सके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment