Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना, SC बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारी तुरंत रिहा करें, यूपी में पूर्व मंत्री की गिरने से मौत

    19 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर राहुल गांधी के विवादित बयान से जुड़ी रही। उन्होंने नए शिक्षा मंत्री को रेपिस्ट की पैरवी करने वाला बताया। भाजपा सांसदों ने इसे चरित्र हनन कहा। दूसरी खबर सुप्रीम कोर्ट के प्रदर्शनकारियों को रिहा करने के आदेश से जुड़ी है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. कॉमनवेल्थ गेम्स के वेटलिफ्टिंग इवेंट में संजना 77kg कैटेगरी के फाइनल में गोल्ड के लिए उतरेंगी। 2. संसद में मानसून सत्र का आठवां दिन है। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया; रिजिजू बोले- ये चरित्र हनन संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। यही बात प्रियंका गांधी ने भी लोकसभा में कही, हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। भाजपा सांसद बोले- प्रियंका माफी मांगें: सदन में प्रियंका की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष ने हंगामा किया। रिजिजू, निशिकांत दुबे और जोशी ने विरोध किया और कहा कि प्रियंका ने जोशी का चरित्र हनन किया। प्रियंका इस बात का सबूत दें और माफी मांगे। पेपर लीक से जुड़े बिल पर 9 घंटे चर्चा हुई: पूरी खबर पढ़ें... 2. सुप्रीम कोर्ट बोला- नाबालिग प्रदर्शनकारियों को तुरंत रिहा करें, छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण था सुप्रीम कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट के 4 अंतरिम आदेश संसद मार्च में हुआ था लाठीचार्ज, 100 से ज्यादा घायल थे: कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। 100 से ज्यादा घायल हुए। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर प्रदर्शनकारियों को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। पूरी खबर पढ़ें... 3. CJP बोली- प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी, पुलिस बोली- प्रदर्शन में हत्या के आरोपी भी थे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी। हमारी आशंका थी कि प्रदर्शनकारियों को किसी राज्य में नुकसान पहुंचाया जा सकता है। सरकार ने हमें गारंटी दी है कि ऐसा नहीं होगा इसलिए इसका एक नोटिफिकेशन निकाला जाएगा, ताकि प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहें। भविष्य में भी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं होगा। CJP ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी थी: इससे पहले CJP ने सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी दी थी कि अगर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं ली गईं तो नए प्रदर्शन होंगे। प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- सरकार समझौते का उल्लंघन कर रही है। अगर लिखित समझौता नहीं मिला तो आंदोलन दोबारा शुरू करना पड़ेगा। दावा- CJP प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल थे: दिल्ली पुलिस का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में आए 2873 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड यानी आपराधिक रिकॉर्ड मिला, जिनमें 989 लोगों पर गंभीर मामले थे। पूरी खबर पढ़ें... 4. पूर्व मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत; बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे लखनऊ में नए विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। जिस फ्लैट (नंबर- 703) से नानकदीन गिरे, वह सुभासपा विधायक हंसु राम को आवंटित है। हंसु राम बलिया की बेल्थरा रोड विधानसभा सीट से विधायक हैं। नानकदीन सुबह विधायक के घर पहुंचे थे। सुसाइड या हादसे की जांच में जुटी पुलिस: पूर्व मंत्री की खुदकुशी या हादसा की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना की वजह पता की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 5. योगी बोले- वकीलों का मुफ्त इलाज कराएंगे, सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ षडयंत्र से सावधान रहें यूपी सरकार वकीलों का कैशलेस इलाज कराएगी। सीएम योगी ने मंगलवार को खुद इस बात के संकेत दिए। सीएम ने वकीलों से कहा- बार एसोसिएशन के साथ आप सब लोग मिलकर प्रस्ताव बनाएं। हम कैशलेस और अन्य सुविधा देने को तैयार हैं। यूपी में 5 लाख रजिस्टर्ड वकील: योगी दोपहर करीब 2 बजे गोरखपुर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यूपी में करीब 5 लाख रजिस्टर्ड वकील हैं। अगर सरकार इसे अमल में लाती है तो इन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। पूरी खबर पढ़ें… 6. फेसबुक ने पहले मोदी का वीडियो हटाया, फिर रीस्टोर किया, कहा- तकनीकी गड़बड़ी से हटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाने के ऐलान से जुड़ा वीडियो फेसबुक ने मंगलवार को हटा दिया था। जिसके बाद सरकार की तरफ से आपत्ति जताई गई। पैरेंट कंपनी मेटा ने वीडियो को दोबारा रिस्टोर कर दिया। कंपनी ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो गलती से हट गया था। पीएम ने 23 जुलाई को वीडियो शेयर किया था: प्रधानमंत्री मोदी ने यह वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था। इसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को संबोधित करते हुए परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। सरकार ने कंपनी के ग्लोब हेड को तलब किया: इधर, न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम) के ग्लोबल हेड और कंपनी के पब्लिक पॉलिसी के ग्लोबल हेड को भी तलब किया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. जापान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, शॉपिंग मॉल गिरा, क्यूशू द्वीप से 1.5 लाख लोगों को हटाया गया जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। तेज झटकों के बाद काशिमा शहर स्थित एक शॉपिंग मॉल की दूसरी मंजिल ढह गई। भूकंप के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्यूशू द्वीप के 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचने का निर्देश दिया। भूकंप का केंद्र 10 किमी नीेचे था: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 4:27 बजे आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन करीब एक घंटे बाद इसे वापस ले लिया गया। जापान सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में शामिल: जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: मध्यप्रदेश के भोपाल में पुलिस और हजारों किसान आमने-सामने: CM हाउस घेरने पहुंचे, बोले-अब वहीं डालेंगे डेरा (पूरी खबर पढ़ें) 2. मौसम: हिमाचल के चंबा में अचानक बाढ़ से पत्थरों का सैलाब: मलबा घरों में घुसा, चंडीगढ़ मे करंट से युवती की मौत; चारधाम यात्रा स्थगित; दिल्ली में बारिश (पूरी खबर पढ़ें) 3. संसद मोमेंट्स: अभिषेक बनर्जी को टोका तो लड़ने लगीं महुआ: स्पीकर बोले- चिल्लाओ मत; प्रियंका ने कहा- कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलिए; 7 मोमेंट्स (पूरी खबर पढ़ें) 4. कोर्ट: डिजिटल अरेस्ट को अलग अपराध बनाने पर विचार करे केंद्र: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान भी किया जाए (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे: एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली; NDA में शामिल होने की चर्चा थी (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: हाईकोर्ट बोला- पति-पत्नी घर और बच्चे का खर्च मिलकर उठाएं: पति दो EMI देता था, पत्नी का मंथली मेंटेनेंस 50 हजार से घटाकर 25 हजार किया (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: पूर्व मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे, खुदकुशी या हादसा, लखनऊ पुलिस जांच कर रही (पूरी खबर पढ़ें) 8. हादसा: मंदसौर की बस कश्मीर में 50-फीट गहरी खाई में गिरी: एमपी-राजस्थान के 40 श्रद्धालु सवार थे; अमरनाथ दर्शन के बाद वैष्णो देवी के लिए निकले थे (पूरी खबर पढ़ें) 9. इंटरनेशनल: छात्र आंदोलन को पाकिस्तानी समर्थन के दावे पर भारत बोला: पाकिस्तान सीमा पर आतंकवाद बंद करे, इंडियन GenZ भी यही चाहते हैं (पूरी खबर पढ़ें) 10. एंटरटेनमेंट: रणवीर सिंह सेट पर एक्ट्रेस के फ्लर्ट करने पर बोले: कितना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं (पूरी खबर पढ़ें) 11. एंटरटेनमेंट: भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने उड़ाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की सर्जरी का मजाक: कहा- हमारा सब कुछ नैचुरल, बॉलीवुड में होते तो बतख जैसे होंठ कराने पड़ते (पूरी खबर पढ़ें) 12. क्रिकेट: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान: सारांश जैन को मौका, जडेजा की वापसी, बुमराह पर फैसला फिटनेस के आधार पर (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... टीवी शो को लेकर बहस, बालकनी से लटकी पार्टनर ग्रेटर नोएडा में टीवी शो ‘लॉक-अप' देखते समय एक कपल का झगड़ा हो गया। शो के एक टॉपिक पर दोनों की अलग-अलग राय थी। इससे नाराज युवती 18वीं मंजिल की बालकनी से लटक गई। युवक ने उसे मनाया और जान बचाई। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर- ऑस्ट्रेलिया की गैराज में ऐसा क्या हुआ कि प्लास्टिक नोट लाने पड़े; जल्द आपके हाथों में भी होंगे, जानिए फायदे-नुकसान 2. जरूरत की खबर- तमिलनाडु में रंगीन पापड़ पर बैन: सिंथेटिक कलर खतरनाक, किडनी-लिवर डैमेज का रिस्क, खरीदते हुए ध्यान रखें ये 6 बातें 3. फिजिकल हेल्थ- फंगस पर बेअसर हो रही दवाएं: बढ़ रहा एंटीफंगल रेजिस्टेंस, WHO ने जताई चिंता, बचाव के लिए जरूरी ये 12 सावधानियां 4. भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड: शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सिल्वर जीतने वाले सर्वेश कुशारे पहले भारतीय 5. भास्कर इंटरव्यू- सास मां बन जाए तो रिश्ते खूबसूरत बनते हैं: रेणुका शहाणे बोलीं- नहीं तो बेटा और पति सास-बहू के झगड़ों में पिसेंगे 6. कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मीला को 2 साल में पोलियो हुआ: पति ने निर्वस्त्र कर बेटियों के साथ सड़क पर छोड़ा; दूसरी शादी ने बदली जिंदगी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि के लोगों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। कन्या राशि वालों को टीम वर्क से सफलता मिलेगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी के पोते की हत्या करके एक करोड़ फिरौती मांगी:36 लाख का कर्ज चुकाना था, गोरखपुर वैभव हत्याकांड के आरोपी का कबूलनामा
    Next Article
    अखिलेश समझ गए 'वास्तेगुना हुइंया':बृजभूषण के बेटे ने बनाया 3 करोड़ से दबदबा; सरकारी शादी में बंटे ममता दीदी के गद्दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment