Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दावा- टाइगर पर फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट ₹35 हजार में लिया; प्रज्ञान ओझा BCCI के चीफ सिलेक्टर; यूपी में चुनाव से पहले भाजपा MLC की बगावत

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा अब BCCI के नए चीफ सिलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। यूपी मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे चुनाव से पहले भाजपा MLC की बगावत के बारे में बताएंगे। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. देशभर में आज दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। 2. संघ प्रमुख मोहन भागवत नागपुर के RSS मुख्याल में शस्त्र पूजन करेंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. पुलिस बोली- टाइगर की हत्या करने पहुंचे थे शूटर, फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट सिर्फ ₹35 हजार में लिया; तीनों आरोपी कोटा से गिरफ्तार मुंबई पुलिस के मुताबिक एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जिस तरह से गोलियां चलाईं गईं, इससे लगता है कि हमलावर उनके मर्डर के प्लान से ही आए थे। दो आरोपी हरियाणा के हैं। इनमें एक का नाम रेहान है। तीसरा आरोपी बिहार का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन हैं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के बाद तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे। टैक्सी से मुंबई से सूरत पहुंचे। सूरत से ट्रेन में चढ़े। सूरत स्टेशन के सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गईं। घटना के 15 घंटे बाद राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए। ₹35 हजार और विदेश में नौकरी का लालच पुलिस के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हमला करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। अनिल ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली है। आरोपी रेहान ने ऋतिक को विदेश में नौकरी का ऑफर दिया था। पुलिस को शक है कि ऋतिक किसी दूसरे व्यक्ति के भी संपर्क में था। पूरी खबर पढ़ें... 2. प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे; रमेश पोवार भी कमेटी में; जानिए दिग्गज क्यों नहीं बनते सिलेक्टर भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं। अगरकर के कार्यकाल में भारत ने जीते 3 ICC खिताब दिग्गज क्रिकेटर क्यों नहीं बनते सिलेक्टर? BCCI की चयन समिति में अक्सर बड़े नाम नहीं होते हैं। इसकी वजह कम सैलरी, बहुत ज्यादा ट्रैवलिंग और आलोचना का डर इसके पीछे बड़ी वजहें हैं। हालांकि BCCI 2012 से पहले तक सिलेक्टर्स को सैलरी नहीं देता था। अब चीफ सिलेक्टर को साल के 3 करोड़ रुपए और बाकी सिलेक्टर को साल के 1 करोड़ रुपए देता है। पूरी खबर पढ़ें... 3. भाजपा MLC देवेंद्र सिंह की चुनाव से पहले बगावत:शिक्षकों से कहा- अपमान के खिलाफ वोट करो भाजपा MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बगावती तेवर दिखाए। उन्होंने दोपहर 3 बजे अपने फेसबुक पेज पर शिक्षकों के नाम हाथ से लिखा एक पत्र पोस्ट किया। इसमें उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में अन्याय और अपमान के खिलाफ वोट देने की अपील की। देवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र में किसी उम्मीदवार या पार्टी का नाम नहीं लिखा है। हालांकि, उनकी अपील को भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। गोरखपुर में मंच से उतारा गया: 12 अक्टूबर को गोरखपुर में शिक्षक सम्मेलन हुआ था। देवेंद्र प्रताप सिंह मंच पर जा रहे थे, तभी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने उन्हें मंच से उतार दिया था। देवेंद्र ने इस घटना को अपमान से जोड़कर देखा था। फिलहाल, सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थक इस पत्र को अपने पक्ष में बता रहे हैं। वहीं, भाजपा पदाधिकारी पत्र से चुनाव पर असर पड़ने की संभावना को खारिज कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. मॉडल श्रद्धा दुबे के घर रायबरेली पहुंची पुलिस, सौतेली मां और पिता से पूछताछ लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। सोमवार को पुलिस की एक टीम मॉडल श्रद्धा के रायबरेली स्थित घर पहुंची। आधे घंटे तक श्रद्धा के पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से पूछताछ की। एक न्यूज एजेंसी को दिए श्रद्धा के इंटरव्यू सामने आने के बाद 3 पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की गई। श्रद्धा की गिरफ्तारी में 3 अफसर नपे: डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को हटाकर पुलिस हेड ऑफिस अटैच कर दिया गया। सोमवार को एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया। रविवार देर रात हजरतगंज थाने के कोतवाल विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। 9 अक्टूबर को करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी। तभी से श्रद्धा फरार है। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूरोप के 6 देशों में शिक्षा-महंगाई पर प्रदर्शन, फ्रांस में आगजनी-लूटपाट, इटली में स्कूलों पर कब्जा किया, ग्रीस में संसद के सामने बैठे आंदोलनकारी यूरोप के 6 देशों में पढ़ाई का बढ़ता खर्च, बेरोजगारी और महंगे घरों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। फ्रांस में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी। इटली में छात्रों ने कई स्कूलों पर कब्जा कर लिया। ग्रीस में छात्र हॉस्टल की कमी और बढ़ते किराए के विरोध में संसद के सामने टेंट लगाकर बैठे हैं। बेल्जियम और अल्बानिया में भी प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई और गिरफ्तारियां की गईं। इधर, इटली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। पूरी खबर पढ़ें... 6. पैरा एशियन गेम्स- भारत को 4 गोल्ड सहित 11 मेडल; जैवलिन में रिंकू-अजीत, दौड़ में सौम्या-राधा और शूटिंग में मोना-अवनी ने गोल्ड-सिल्वर दोनों दिलाया एशियन पैरा गेम्स में भारत ने पहले दिन 4 गोल्ड सहित 11 मेडल अपने नाम किए। जैवलिन थ्रो में रिंकू ने गोल्ड जीता, जबकि अजीत सिंह ने सिल्वर दिलाया। महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 रेस में सौम्या और वेंकटेश राधा ने भारत को गोल्ड-सिल्वर दिलाया। शूटिंग में भी दो मेडल मिले। मोना अग्रवाल ने गोल्ड और अवनी लेखरा ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों ने महिलाओं की R2 10 मीटर एयर राइफल SH1 कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। लॉन्ग जंप में भी निशाद कुमार ने गोल्ड हासिल किया। पूरी खबर पढ़ें... 7. मस्क अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का शेयर देंगे; देश में 7.2 करोड़ बच्चे, बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य ₹1 लाख करोड़ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर गिफ्ट करेंगे। हालांकि करोड़ों बच्चों तक इसे पहुंचाने की प्रोसेस क्या रहेगी? फिलहाल मस्क या उनकी कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्पेसएक्स में मस्क के 6.42 अरब शेयर, वैल्यू ₹80 लाख करोड़ 30 जून 2026 तक की एक रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, स्पेसएक्स में मस्क की कुल हिस्सेदारी 48.4% है। रिपोर्ट के वक्त इस हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 860 बिलियन डॉलर यानी करीब 80 लाख करोड़ रुपए थी। वर्तमान में स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत 146 डॉलर यानी करीब 14 हजार रुपए के बराबर है। अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। ऐसे में बांटे जाने वाले शेयर्स का मूल्य 1 लाख करोड़ रुपए होगा। कौन से बच्चे पात्र होंगे, साफ नहीं: मस्क ने अपनी पोस्ट में 'अमेरिका के हर बच्चे' की बात कही है, लेकिन इस पर कई पेंच फंसे हैं नागरिकता: यह साफ नहीं है कि शेयर सिर्फ उन्हीं बच्चों को मिलेगा जिनके पास अमेरिकी नागरिकता है, या फिर अमेरिका में रह रहे बाकी बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। उम्र: मस्क ने उम्र की कोई सीमा नहीं बताई है। क्या नवजात शिशुओं को भी शेयर मिलेगा? वेरिफिकेशन: माता-पिता को बच्चे के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे, फॉर्म भरना होगा या कोई और तरीका होगा। इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई गई:14 अक्टूबर से तिहाड़ जेल में बंद, CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: सरकार मेटा से एल्गोरिदम का रिव्यू करने कहा: 10 अक्टूबर को जारी आदेश में बोला- हिंसा भड़काने वाला कंटेंट रोकें; इसी दिन CJP ने प्रदर्शन किया था (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: मणिपुर में चौबीस घंटे में 4 लोगों की हत्या: नाराज लोग शवों को मुख्यमंत्री आवास के बाहर छोड़ गए, पुलिस ने हटाया (पूरी खबर पढ़ें) 4. बिजनेस: दिवाली पर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को होगी, दोपहर में 2:20 से 3:30 बजे तक कारोबार होगा, यह परंपरा 70 साल पुरानी (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: इजराइल-ऑस्ट्रिया फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी: फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग; 6 क्रू मेंबर समेत 57 लोग सवार थे (पूरी खबर पढ़ें) 6. कंट्रोवर्सी: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में दहशत: अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल (पूरी खबर पढ़ें) 7. मार्केट: 40 की उम्र में जीरो सेविंग्स से रिटायरमेंट प्लानिंग: 20 साल में 2.9 करोड़ का फंड बनाने का फॉर्मूला; ₹15,000 की SIP से कैसे करें शुरुआत (पूरी खबर पढ़ें) 8. बिजनेस: जेरोधा ने शुरू की अमेरिकी शेयरों में ट्रेडिंग की सुविधा: चुनिंदा ग्राहकों को एक्सेस मिला; पूरा शेयर खरीदने की जरूरत नहीं टुकड़ों में भी खरीद सकेंगे (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: रवि शास्त्री बोले- बुमराह वर्ल्डकप तक तीनों फॉर्मेट न खेलें: टेस्ट को प्राथमिकता देने की सलाह दी, न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद हेलेन को कार से कुचला: ऑफिस के बाहर मारी टक्कर, हालत गंभीर; 43 साल का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार (पूरी खबर पढ़ें) 11. इंटरनेशनल: अमेरिका में 170 फीट ऊंचाई से गिरकर सैनिक की मौत: रस्सी के सहारे उतर रहा था; स्टेडियम में 23 हजार लोग मौजूद थे (पूरी खबर पढ़ें) 12. इंटरनेशनल: बांग्लादेश बोला-सऊदी ने बिना बताए हमारे नागरिकों को फांसी दी:मस्जिद में अश्लील हरकत करने पर पति-पत्नी को मौत की सजा मिली थी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... पुरुषों ने साड़ी पहनकर किया गरबा गुजरात के अहमदाबाद में नवरात्रि के अस्ठमी पर पुरुषों ने साड़ी पहनकर गरबा किया। यह बरोट समुदाय की करीब 200 साल पुरानी परंपरा है। यह साडू माता की याद में निभाई जाती है। इसके पीछे उनसे माफी मांगने की कहानी भी जुड़ी है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: लॉरेंस क्या दाऊद की जगह लेना चाहता है; 4 साल में टाइगर समेत 10 सेलिब्रिटीज पर फायरिंग, निशाने पर बॉलीवुड ही क्यों 2. मंडे मेगा स्टोरी: राहुल गांधी की नई ‘गुरिल्ला पॉलिटिक्स’ के पीछे 5 दिमाग: 52 दिन में 6 बार अचानक सड़क पर उतरे; बीजेपी कैसे काउंटर कर रही 3. सनी देओल@69: गुस्से में फाड़ी जींस: अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से 4. जरूरत की खबर: सिर और बालों से आ रही बदबू: डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके कारण, बरतें 10 सावधानियां, हेल्दी सिर और बालों के 12 टिप्स 5. फिजिकल हेल्थ: हीमोग्लोबिन क्या है: शरीर के हर कोने तक पहुंचाता ऑक्सीजन, डॉक्टर से जानें कमी के संकेत, लेवल बढ़ाने के लिए ये खाएं 6. ग्राउंड रिपोर्ट MP: नो एंट्री में 7 KM चला आया ट्रक: गूगल मैप से आगे बढ़ा नशे में धुत ड्राइवर; 5 चूक बनीं 15 मौतों की वजह 7. मंडे स्पेशल: मंत्रालय में तीन महीने से अटकी पोस्टिंग की फाइल: 63 अफसर सीएमओ की कुर्सी पर नहीं बैठ पा रहे, नेता भी नहीं चाहते परमानेंट व्यवस्था 8. ग्राउंड रिपोर्ट: ऐसी डिमांड कि भोपाल में दिन-रात बन रहे ई-स्कूटर: त्योहारों में मांग 3 से 4 गुना तक पहुंची; बिना एडवांस बुकिंग मिलना मुश्किल 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी में विधानसभा के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट का आदेश रुकवाने SC जाएगी सरकार, ये 5 कारण बताएगी 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: भाजपा ने 40% विधायकों के टिकट काटे, तो बगावत होगी: यूपी में पुराने चेहरे ज्यादा कामयाब, सत्ता में लौटने की चुनौती 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा: टारगेट ट्रैप हो जाने पर उसकी गाड़ी में बैठ जाती, ड्राइवर ने खोले राज 12. मंडे स्पेशल: पंचायत चुनाव में वसुंधरा-जूली समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर: जोधपुर में शेखावत और कोटा में नागर-दिलावर की परीक्षा, बेनीवाल को अपने गढ़ में चुनौती 13. भास्कर एक्सक्लूसिव: 5cr का रिसॉर्ट बनाने की तैयारी में थी महिला SI: 10 गुर्गों की गैंग; खाकी की आड़ में शराब तस्करी, वसूली; सिपाही हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी 14. ग्राउंड रिपोर्ट: 'सारा सामान जला दिया, कैसे होगी बेटी की शादी':युवक की हत्या पर बवाल, लोगों ने गांव में 6 घर जलाए; ग्रामीण बोले- हमारा क्या कसूर था 15. मंडे स्पेशल: बिहार के 12 टाउनशिप की स्टेटस रिपोर्ट:6 शहरों में जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटेगी, सिर्फ 2 शहरों का ड्राफ्ट तैयार, आगे क्या करेगी सरकार 16. भास्कर इंटरव्यू: अनिमेष बोले- फास्टेस्ट मैन बनने वाले दिन तबीयत खराब थी: एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता, दोस्तों के कहने पर एथलेटिक्स में आए थे 17. ग्राउंड रिपोर्ट: रामनगर में जाम-गड्ढे आज भी सबसे बड़ी परेशानी: लोग बोले- बाईपास तक नहीं बना पाए BJP विधायक, कांग्रेस में एक नेता की एंट्री से बदलेगा समीकरण 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है और कुंभ को अपना उधार पैसा वापस मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रा‌वण चुनाव लड़ता तो भ्रष्टाचार को खत्म करता':रामलीला के कलाकार बोले- उसके हृदय में बसते थे श्रीराम, आज हरण नहीं अपहरण होता है
    Next Article
    'झांसी के युवक की मौत से मेरा वास्ता नहीं':राखी सावंत ने VIDEO पोस्ट कर लिखा-कॉकरोचों का समर्थन करने के कारण मुझे परेशान किया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment