Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'झांसी के युवक की मौत से मेरा वास्ता नहीं':राखी सावंत ने VIDEO पोस्ट कर लिखा-कॉकरोचों का समर्थन करने के कारण मुझे परेशान किया जा रहा

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में लक्ष्मण अहिरवार डेथ केस में कोर्ट से गैर जमानत वारंट (NBW) जारी होने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत ने 4 दिन में दूसरी बार सफाई दी है। सोमवार रात को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 16 साल पुराने 'राखी का इंसाफ' शो का आधा वीडियो पोस्ट किया। लिखा- इस वीडियो में सारे सबूत मौजूद हैं। लड़के की मां अब इस दुनिया में नहीं है। मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। ये लोग मुझे परेशान करना चाहते हैं, क्योंकि मैं भारत के छात्रों और कॉकरोच लोगों का समर्थन कर रही हूं। 16 साल पहले ‘राखी का इंसाफ’ शो में राखी सावंत ने झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कहकर बेइज्जत किया था। इससे सदमे में आकर लक्ष्मण की मौत हो गई थी। उनकी मां की शिकायत पर राखी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। समन पर राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। 16 अक्टूबर को झांसी कोर्ट ने राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। दो दिन पहले राखी सावंत ने कहा था- जेल भी जाना पड़े, तो चले जाएंगे। मैं तो एक होस्ट थी, जो मुझे चैनल बोलने के लिए कहता, मैं बोलती थी। इस मामले की अगली सुनवाई सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में अब 1 दिसंबर को होगी। 16.04 मिनट का वीडियो डाला राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर राखी का इंसाफ शो का 16.04 मिनट का वीडियो पोस्ट किया। लिखा- दोस्तों, कृपया 2010 को देखें। यह चैनल और शो बंद हो चुका है। फिर भी ये लोग (लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार के परिवार वाले) मुझ पर क्यों इल्जाम लगा रहे हैं। इस लड़के ने कहा था कि उसकी मौत मेरी या मेरे चैनल की वजह से नहीं हुई। बल्कि इसलिए हुई क्योंकि उसे बुखार था। इसलिए डॉक्टर ने कोर्ट को एक सर्टिफिकेट दिया है। फिर भी, ये लोग मुझे परेशान करना चाहते हैं, क्योंकि मैं भारत के छात्रों और कॉकरोच लोगों का समर्थन कर रही हूं। इसलिए ये लोग मुझ पर केस का इल्जाम लगा रहे हैं। लड़का और मां अब इस दुनिया में नहीं है। मेरा इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। इस वीडियो में सारे सबूत मौजूद हैं। राखी बोलीं- मैं उस लड़के को नहीं जानती हूं इससे पहले राखी सावंत ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा- हेलो, मेरे बारे में न्यूज तो आप सब सुन ही रहे होंगे। आपको मालूम ही होगा कि इसके पीछे कौन है? देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े, तो चले जाएंगे। भारत माता की जय, जय भीम, जय महाराष्ट्र, वंदे मातरम। ये 2010 का केस है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस लड़के को तो मैं जानती भी नहीं। मुझे तो याद भी नहीं, मेरी याददाश्त शक्ति चली गई है। इस बंदे का कॉन्ट्रैक्ट चैनल के साथ हुआ था। शो खत्म होने के बाद वह लड़का बुखार से हॉस्पिटल में किधर मर जाता है और उसका इल्जाम चैनल पर, हम पर आता है। हमारा तो उससे कोई लेना-देना नहीं। भाई के घर के पास रहती थी सावित्री हंसारी के टोरिया के रहने वाले बलवीर सिंह ने बताया- मेरी बहन सावित्री अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार में रहती थी। जीजा गोकुल की मौत के बाद वह बच्चों को लेकर मेरे घर के पास किराए पर रहने लगी। भांजा लक्ष्मण ((24)2010 में ठेले पर सब्जी बेचता था। उसकी शादी राजगढ़ की रहने वाली अनीता से 18 फरवरी 2010 को हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। शादी के लगभग 12 दिन बाद ही अनीता अपने मायके चली गई। भांजा लेने गया तो वह नहीं आई। दोबारा लेने गया तो उसके साथ मारपीट की गई। अनीता ने आरोप लगाया था कि उसके पति के एक रिश्तेदार की नीयत ठीक नहीं थी। उसने इसकी शिकायत लक्ष्मण से की, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अनीता ने यह भी आरोप लगाया था कि लक्ष्मण शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी के साथ टीवी शो में पहुंचा था लक्ष्मण मामा बलवीर ने बताया- साल-2010 में टीवी पर ‘राखी का इंसाफ’ शो आता था। जिसे एक्ट्रेस राखी सावंत होस्ट करती थी। मोहल्ले की एक महिला शो के कुछ लोगों को लेकर हमारे पास आई और शो में चलने के लिए कहा। वो लोग कहने लगे कि इंसाफ मिलेगा। खर्चा पानी मिल जाएगा और बहू भी घर आ जाएगी। इस वजह से हम लोग शो में जाने के लिए राजी हो गए। मैं अपने भांजे लक्ष्मण, उसकी मां सावित्री, अपनी पत्नी पूजा के साथ मुंबई गया। हमें दिल्ली तक ट्रेन से और फिर वहां से प्लेन से मुंबई ले जाया गया। मुंबई में शूटिंग हुई। तब राखी सावंत ने बहुत गंदा बोला। मेरे भांजे लक्ष्मण से कहने लगी कि तू नामर्द, नपंसुक है। 23 अक्टूबर, 2010 को शो टीवी पर आया। इसके बाद लक्ष्मण अपनी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया। वह टेंशन में रहने लगा। उसी टेंशन में जहर खा लिया। लक्ष्मण की हालत बिगड़ने पर उसे 9 नवंबर, 2010 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 10 नवंबर को उसकी मौत हो गई। हम लोगों ने राखी सावंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। लक्ष्मण की मां भी मौत हो गई, वो बेटे के लिए रोती थी बलवीर ने बताया- मेरी बहन सावित्री की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। तब हम लोगों को भरोसा दिया गया कि इंसाफ होगा। लेकिन, राखी सावंत ने हाईकोर्ट से स्टे करा दिया। उस समय हम लोगों ने पैरवी करके स्टे हटवाया था। लेकिन उसे दोबारा स्टे मिल गया, जो अभी तक चलता रहा। लगभग 5 महीने पहले मेरी बहन मां सावित्री की भी मौत हो गई। वो भी अपने बेटे लक्ष्मण के लिए रोती थीं। कहती थी कि मेरा बच्चा चला गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लक्ष्मण की पत्नी अनीता ने भी दूसरी जगह शादी कर ली। सावित्री का अब सिर्फ एक ही बेटा बचा बलवीर ने कहा कि मेरी बहन सावित्री के 3 बेटे रमेश, सुरेश और लक्ष्मण थे। जबकि दो बेटियां कृष्णा और मीना हैं। सुरेश और लक्ष्मण की मौत हो गई। अब रमेश अपने परिवार के साथ सीपरी बाजार में रहता है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। आज 16 साल हो गए, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला। अब दोबारा से इंसाफ की उम्मीद जगी है। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए। अब हमें कोर्ट पर पूरी उम्मीद है। राखी सावंत के बारे में जानिए ये खबर भी पढ़ें… चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा; टारगेट ट्रैप हो जाने पर उसकी गाड़ी में बैठ जाती, ड्राइवर ने खोले राज लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है। उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दावा- टाइगर पर फायरिंग का कॉन्ट्रैक्ट ₹35 हजार में लिया; प्रज्ञान ओझा BCCI के चीफ सिलेक्टर; यूपी में चुनाव से पहले भाजपा MLC की बगावत
    Next Article
    शादी के 14 साल बाद पत्नी को घर से निकाला:सहारनपुर में महिला बोली-पति-सास ने छीने गहने, बच्चों से भी नहीं मिलने दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment