Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मूर्ति विसर्जन स्थल पर CCTV से निगरानी होगी:कमिश्नर और DIG ने तालाबों का निरीक्षण किया; आने-जाने के होंगे अलग रास्ते

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह और डीआईजी एस. चनप्पा ने विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। नगर निगम ने राप्ती और रोहिन नदी के किनारे कृत्रिम तालाब बनवाए हैं। कमिश्नर ने अधिकारियों को विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए जाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने। विसर्जन स्थलों पर पार्किंग, पेयजल, रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था करने को भी कहा गया। कमिश्नर ने लोगों से धैर्य के साथ क्रमवार प्रतिमा विसर्जन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एकला बांध और डोमिनगढ़ में बने तालाब नगर निगम ने राप्ती नदी के तट पर एकला बांध के पास तीन कृत्रिम तालाब बनवाए हैं। इनमें राप्ती नदी का पानी भरा गया है। डोमिनगढ़ में रोहिन नदी के किनारे दो तालाब बनाए गए हैं। महेसरा पुल के पास भी कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने नगर आयुक्त अजय जैन को पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर कंट्रोल रूम स्थापित करने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम चालू रखने को भी कहा। जाम से बचने के लिए अलग होंगे रास्ते कमिश्नर ने कहा कि विसर्जन के लिए आने और जाने वाले वाहनों के रास्ते अलग रखे जाएं, जिससे भीड़ और जाम की समस्या न हो। उन्होंने पर्याप्त पार्किंग, शुद्ध पेयजल, लाइटिंग और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि प्रतिमा विसर्जन का काम धैर्यपूर्वक और क्रम से करें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अजय जैन, एसपी सिटी निमिष पाटिल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में त्योहार पर रहेगा भीषण जल संकट:कल रात से गंगा जल की सप्लाई रूकी, 5 दिन तक होगी मुश्किल; 20 लाख लोग होंगे प्रभावित
    Next Article
    आगरा में पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या:शराब पीकर रोज करता था मारपीट, 14 साल पहले हुई थी शादी, आरोपी मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment