Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के गगोल गांव में दशहरे पर चूल्हे नहीं जलेंगे:1857 की क्रांति में 9 पूर्वजों को फांसी देने की मान्यता, शहीदों को याद कर करते हैं हवन

    9 hours ago

    1

    0

    देशभर में दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी की तैयारियां हैं, लेकिन मेरठ के गगोल गांव में इस दिन शोक मनाया जाता है। शहर से करीब 14 किमी दूर इस गांव के ज्यादातर घरों में दशहरा नहीं मनाया जाता और न ही चूल्हे जलते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों ने गांव के 9 क्रांतिकारियों को दशहरे के दिन फांसी दी थी। तभी से गांव के लोग इस दिन उत्सव मनाने के बजाय अपने शहीद पूर्वजों को याद करते हैं। दशहरे पर ग्रामीण गगोल तीर्थ पहुंचकर झंडारोहण करते हैं और हवन कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। गांव में एक मान्यता यह भी है कि दशहरे के दिन जिस घर में बेटे का जन्म हुआ हो, केवल उसी घर में त्योहार मनाया जाता है। 3 तस्वीरें देखिए…. पीपल के पेड़ से जुड़ी है शहादत की कहानी ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर मौजूद विशाल पीपल के पेड़ पर ही अंग्रेजों ने नौ क्रांतिकारियों को फांसी दी थी। पेड़ के नीचे समाधि भी बनी हुई है। दशहरे के दिन गांव के लोग यहां पहुंचकर अपने शहीद पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। गगोल गांव, गगोल तीर्थ से करीब एक किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के लिए यह जगह धार्मिक आस्था के साथ स्वतंत्रता संग्राम में पूर्वजों के बलिदान की याद भी दिलाती है। 1857 की क्रांति के दौरान मेरठ और आसपास के इलाकों में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कठोर सजा दी जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि गगोल के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था। इसी दौरान क्रांतिकारियों को गिरफ्तार किया गया और मुकदमे के बाद उन्हें फांसी दे दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक, शहीदों में रम्मन सिंह, राम सहाय, हरजस सिंह, हिम्मत सिंह, शिब्बा सिंह, कढ़ेरा सिंह, घसीटा सिंह, बैरम और दरबा सिंह के नाम लिए जाते हैं। दशहरे पर झंडारोहण और हवन कर शहीदों को करते हैं नमन स्थानीय निवासी हरवीर सिंह के मुताबिक, गांव के बुजुर्गों को दशहरे के दिन फांसी दी गई थी। उन्हें पहले जेल में बंद किया गया और फिर मुकदमे के बाद सजा सुनाई गई। इसी घटना की याद में गांव में दशहरा नहीं मनाने की परंपरा चली आ रही है। दशहरे के दिन ग्रामीण गगोल तीर्थ पहुंचते हैं। यहां शहीदों की स्मृति में झंडारोहण और हवन किया जाता है। ग्रामीण अपने पूर्वजों की कुर्बानी को याद करते हैं और नई पीढ़ी को भी इसके बारे में बताते हैं। गांव में यह मान्यता भी प्रचलित है कि दशहरे के दिन जिस घर में बेटे का जन्म हुआ हो, उसी घर में त्योहार मनाया जा सकता है। बाकी गांव में दिन शोक के रूप में बीतता है। देश के ज्यादातर हिस्सों में दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, लेकिन गगोल में यह दिन आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों की याद से जुड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ नीला ड्रम केस, मुस्कान-साहिल को राक्षसों के बीच लटकाया:गोरखपुर में भूतिया गुफा और राक्षस वध देखने आ रहे लोग, देखें VIDEO
    Next Article
    ताजमहल देखने आए 2 पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत:एक पार्किंग तो दूसरी परिसर में चक्कर खाकर गिरा, हॉस्पिटल भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment