Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल देखने आए 2 पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत:एक पार्किंग तो दूसरी परिसर में चक्कर खाकर गिरा, हॉस्पिटल भेजा गया

    15 hours ago

    1

    0

    आगरा में ताजमहल घूमने आए दो पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पश्चिम बंगाल से आए एक पर्यटक की पश्चिमी पार्किंग के पास हालत खराब हो गई, जबकि मैनपुरी से स्कूल टूर पर आई 17 साल की छात्रा परिसर के अंदर चक्कर खाकर गिर पड़ी। दोनों घटनाओं में मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने तुरंत मदद पहुंचाई। दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, पर्यटक की तबीयत बिगड़ने की वजह गर्मी और भीड़ थी, जबकि छात्रा को कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। समय पर मदद मिलने से दोनों को इलाज मिल सका। पार्किंग के पास बिगड़ी पर्यटक की तबीयत पहला मामला ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग का है। पश्चिम बंगाल से ताज देखने आए एसके शाहिद की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें घबराहट होने लगी और वे गिरने लगे। साथ आए परिजन उन्हें तुरंत पार्किंग में बने पर्यटक सुविधा केंद्र लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ने जांच कर प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी और भीड़ के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी। ताज परिसर में चक्कर खाकर गिरी छात्रा दूसरी घटना ताजमहल परिसर के अंदर हुई। मैनपुरी से स्कूल टूर पर आई 17 वर्षीय छात्रा प्रियांशी स्मारक घूम रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ी। साथ मौजूद छात्राएं घबरा गईं। मौके पर तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों ने तुरंत उसे संभाला और गोद में उठाकर परिसर की डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। जांच में कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत सामने आई। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा छात्रा की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों घटनाओं में समय पर मदद मिलने से पर्यटकों को इलाज मिल सका। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। ताजमहल में 24 घंटे डॉक्टर तैनात एएसआई अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए डिस्पेंसरी और पर्यटक सुविधा केंद्र पर 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से गर्मी के चलते पर्यटकों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के गगोल गांव में दशहरे पर चूल्हे नहीं जलेंगे:1857 की क्रांति में 9 पूर्वजों को फांसी देने की मान्यता, शहीदों को याद कर करते हैं हवन
    Next Article
    मथुरा में 5 पीढ़ियों से रावण बना रहा मुस्लिम परिवार:जाहिद बोला- कमाई नहीं, भगवान की सेवा है,दादा-परदादा से सीखी कला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment