Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ कॉलेज में पेड़ कटान की जांच शुरू:NGT के निर्देश पर जफरा वाले बाग का भी टीम ने किया निरीक्षण

    13 hours ago

    1

    0

    मेरठ कॉलेज परिसर और इससे जुड़े जफरा वाले बाग में बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर शुरू हो गई है। गठित संयुक्त जांच समिति ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई छात्र नेता विजित तालियान की शिकायत पर की गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय जांच टीम में एडीएम सिटी, डीएफओ और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले कॉलेज परिसर में पहुंचकर छात्रों के साथ काटे गए पेड़ों का जायजा लिया, इसके बाद जफरा वाले बाग का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बड़े स्तर पर पेड़ों की कटान देखकर टीम भी हैरान रह गई। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर और बाग से करीब एक हजार से अधिक हरे पेड़ काट दिए गए हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के साथ गंभीर अन्याय बताया। तकनीक का सहारा लेकर हो जांच छात्रों ने समिति से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गूगल टाइमलाइन और सैटेलाइट इमेज का सहारा लिया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो छात्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जांच के बाद सच आएगा सामने मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय में सभी कार्य नियमानुसार कराए गए हैं और वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट हो जाएगी। एनजीटी के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है और महाविद्यालय ने जांच में पूर्ण सहयोग किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा नेता की पत्नी का दर्द- अब हम कैसे रहेंगे:तरक्की देखकर लोग जलते थे, गांव में ही कई दुश्मन बन गए
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर पुलिस से भिड़े छात्र:उपला-लकड़ी लेकर सपा छात्र सभा का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment