Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर पुलिस से भिड़े छात्र:उपला-लकड़ी लेकर सपा छात्र सभा का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्विद्यालय के गेट पर सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लकड़ी और उपले बांटकर विरोध जताया। पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने उन्हें टांग-टांगकर गाड़ी में बैठाया। हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई। इस दौरान प्रदर्शनकारी उपले ले लो, उपले ले लो के नारे लगाते रहे। देखिए 4 तस्वीरें…. ‘छात्रों का जीवन सबसे ज्यादा प्रभावित’ प्रदर्शन कर रहे छात्र सभा सदस्य प्रिंस मौर्या ने कहा कि सिलेंडर की कीमत से आम जनता परेशान है। सरकार को आम जनता और व्यापारियों की कोई चिंता नहीं है। भाजपा ने अच्छे दिनों के नाम पर पूरे देश को गुमराह किया है। इसलिए हम लोग वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निशुल्क लकड़ी, उपले बांट रहे हैं। भारी मात्रा में हमारे पास उपले का स्टॉक मौजूद है। गैस न मिलने से सबसे ज्यादा छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा भूख से आम जनता को मारना चाहती है। ऐसे संकट के समय में हम देश के साथ खड़े हैं। हम नहीं चाहते हैं कि कोई भी भूखा रहे। ‘भाजपा के यही अच्छे दिन, सिलेंडर गायब’ प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि बीजेपी के अच्छे दिनों की तरह घरों से सिलेंडर गायब हो गए हैं। पूरी भाजपा सरकार जुमलेबाज साबित हो रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी है। घरों में होटल में सब जगह सिलेंडर की मारामारी है। हम लोग छात्र हैं जानते है हॉस्टल में और किराए पर रहने वाले छात्रों की स्थिति बेहद खराब है। उनके लिए चुनौती है कहां से लकड़ी लाएं और चूल्हे की व्यवस्था करें? बड़े-बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों की मुफ्त रसोई बंद हो गई है। उपले की व्यवस्था करके भाजपा सरकार की आंख खोलने का काम करेंगे। प्रदर्शनकारियों को हिरासत मिल गया उपले लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उपले बांटने से रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पाए गए उपले भी जब्त कर लिए। प्रदर्शनकरियों ने पुलिस के ऊपर अभद्रता करने और उपला छीनने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में पेड़ कटान की जांच शुरू:NGT के निर्देश पर जफरा वाले बाग का भी टीम ने किया निरीक्षण
    Next Article
    CBI ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दो को किया गिरफ्तार:ECHS के मेडिकल ऑफिसर व निजी अस्पताल के प्रतिनिधि शामिल, रेफर करने के बदले लेते रिश्वत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment