Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:हॉस्पिटल संचालक के घर फायरिंग मामले में था फरार

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना पुलिस ने एक हॉस्पिटल संचालक के घर पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर राणा पुत्र मनोज निवासी रोहटा रोड, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गूमी पुलिया के पास से पकड़ा। सागर राणा लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। यह मामला 1 मई 2026 का है, जब जुर्रानपुर निवासी आकाश ने लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आकाश ने आरोप लगाया था कि नौ बाइक सवार बदमाशों ने उसके घर पर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों अमन ओवराय और नवीन उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अमन ओवराय पुलिस मुठभेड़ में घायल भी हुआ था। अब पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे सागर राणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सागर राणा का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उससे घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनएचएम कर्मियों का तीन माह से वेतन लंबित:काली पट्टी बांधकर विरोध, बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार का ऐलान
    Next Article
    लखनऊ में वकीलों की हड़ताल 25 मई तक बढ़ी:लाठीचार्ज के विरोध में कामबंदी, 20 मई तक का दिया था अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment