Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एनएचएम कर्मियों का तीन माह से वेतन लंबित:काली पट्टी बांधकर विरोध, बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार का ऐलान

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय लंबित होने के विरोध में बुधवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर धरने का ऐलान भी किया है। जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने जिला अस्पताल और विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द भुगतान की मांग की। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शादाब ने बताया कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है और कई कर्मचारी दैनिक जरूरतों के लिए कर्ज लेने को मजबूर हैं। शादाब ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से जिले के एनएचएम कर्मचारी कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे और सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक लंबित भुगतान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने में एनएचएम कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने शासन से तत्काल हस्तक्षेप कर भुगतान कराने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. हिबाह, डॉ. बकार, रेहान खान, वसीम खान, अल्तमश सहित बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बीमा कंपनी को कोर्ट का झटका:सड़क हादसे के पीड़ित को मुआवजा न देने पर 13 लाख की RC जारी
    Next Article
    मेरठ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:हॉस्पिटल संचालक के घर फायरिंग मामले में था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment