Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में असोड़ा हाउस से निकली 17वीं वार्षिक रथयात्रा:गुलाबी परिधानों में निकली शांतिनाथ भगवान की भव्य रथयात्रा, झांकियों के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    3 hours ago

    1

    0

    असोड़ा हाउस स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से बुधवार को भगवान शांतिनाथ की 17वीं वार्षिक रथयात्रा निकाली गई। असोड़ा हाउस और वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर की संयुक्त रथयात्रा दोपहर 12 बजे शुरू हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा में महिलाएं गुलाबी साड़ियों और पुरुष गुलाबी कुर्तों में पहुंचे। श्रद्धालु भजनों पर नाचते हुए भगवान शांतिनाथ, महावीर, पारसनाथ और आदिनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में कई जगह रथयात्रा पर पुष्पवर्षा भी की गई। यात्रा में अष्ट प्रतिहार, मानक स्तंभ, नृत्य टोली, बाहुबली स्वामी, सिंह परिक्रमा, महावीर भगवान, मोर नृत्य और कमठ उपसर्ग की झांकियां शामिल रहीं। रथयात्रा असोड़ा हाउस मंदिर से शुरू होकर महावीर जैन मंदिर कचहरी रोड, आरजी डिग्री व इंटर कॉलेज, बेगम ब्रिज, पीएल शर्मा रोड और शिवलोक होते हुए महावीर दिगंबर जैन मंदिर कचहरी रोड पहुंची। यहां पांडुकशिला पर 108 चांदी के कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया। इसके बाद असोड़ा हाउस मंदिर में भी अभिषेक कर प्रतिमा को विराजमान कराया गया। रथयात्रा में मुख्य अतिथि विवेक रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, आलोक सिसोदिया, अनुराग बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष और पार्षद अजय चंद्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी पात्रों का चयन लक्की ड्रा से किया गया। पंकज जैन को भगवान शांतिनाथ के ख्वासी और स्वर्ण रथ पर श्रीजी को लेकर बैठने का सौभाग्य मिला। अमित जैन सारथी बने। ऋषभ जैन और मनोज जैन को कुबेर की भूमिका मिली। अतिशय जैन, दीपक जैन और साहिल जैन को इंद्र की भूमिका मिली। प्रमुख आरती का सौभाग्य ऋषभ जैन को मिला। आयोजकों ने बताया कि जैन धर्म में तीर्थंकरों की रथयात्रा धार्मिक आस्था के साथ समाज को अहिंसा, संयम और त्याग का संदेश देने का माध्यम मानी जाती है। भगवान शांतिनाथ जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर हैं। उनके जीवन से जुड़े संदेशों में आत्मसंयम, शांति और अहिंसा को खास महत्व दिया जाता है। इसी वजह से इस आयोजन में श्रद्धालु पूजा, अभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। आयोजन में अध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष अतुल जैन, मंत्री मनोज जैन, राकेश जैन, नवीन जैन, संजय जैन, रोहित जैन, राजीव जैन, शोभा जैन, पूनम जैन और रीमा जैन समेत कई लोगों का सहयोग रहा। भोजन प्रसाद की व्यवस्था दीपक जैन, दीपांशु जैन, साहिल जैन, अरू जैन और ईशा जैन परिवार की ओर से की गई। व्यवस्था की जिम्मेदारी राजपीयूष जैन और अमित जैन ने संभाली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल से थाना पहुंची दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू:चेहरा छिपाती रही, कानपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपी को 24 घंटे की रिमांड पर लिया
    Next Article
    प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई:फरियादियों की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment