Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से थाना पहुंची दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू:चेहरा छिपाती रही, कानपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपी को 24 घंटे की रिमांड पर लिया

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया है। दोपहर 12 बजे पुलिस हत्यारोपी बहू शालू, सुपारी किलर विशाल और राजकिशोर को 24 घंटे की रिमांड पर लिया है। तीनों को गाड़ी में बैठाकर पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। हत्यारोपी बहू को प्राइवेट कार और नौकर व उसके दोस्त को पुलिस जीप में बैठाकर ले गई। इस दौरान बहू अपने दुपट्‌टे से चेहरा छिपाती रही। पुलिस सबसे पहले तीनों हत्यारोपियों को लेकर कल्याणपुर थाना ले गई। वहां करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। कल्याणपुर थाना से पुलिस आरोपी बहू को लेकर जेड स्क्वायर मॉल ले गई है। पुलिस के मुताबिक वहां शालू ने विशाल को शॉपिंग कराई थी। इसके बाद परेड चौराहे पर चाबी की दुकान की पहचान भी कराई जाएगी। बहू शालू और सुपारी किलर की पुलिस कस्टडी रिमांड के बाद कारोबारी के बेटे सुब्रत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस के पास कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस समेत ऐसे कई अहम सबूत है, जो हत्याकांड में सुब्रत के खिलाफ होने की गवाही दे रहे हैं। इन सबूतों पर पुख्ता मुहर लगाने के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान सुब्रत और आरोपियों का आमना–सामना कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस तीनों से पूछताछ कर हत्या की साजिश की कड़ियां जोड़ने और वारदात से जुड़े अहम सबूत जुटाने का प्रयास करेगी। 5 तस्वीर देखिए… पुलिस रिमांड से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में किसान नेता को जान से मारने की धमकी:कैमरे के सामने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायत
    Next Article
    मेरठ में असोड़ा हाउस से निकली 17वीं वार्षिक रथयात्रा:गुलाबी परिधानों में निकली शांतिनाथ भगवान की भव्य रथयात्रा, झांकियों के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment