Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भीषण गर्मी में जवाब देने लगे ट्रांसफार्मर:साकेत और प्रभातनगर को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर में लगी आग, लेट पहुंची फायर ब्रिगेड

    18 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर भी जवाब देने लगे हैं। मंगलवार को पॉश कॉलोनी साकेत में एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने के बाद खलबली मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही बिजली घर के कर्मचारियों को भी अवगत करा दिया। कर्मचारी आग बुझाने वाले उपकरण लेकर पहुंचे और 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चौंकाने वाली बात यह थी कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक पहुंची जब आग बुझ गई थी। पहले एक नजर डालते हैं हादसे पर साकेत में LIC पेट्रोल पंप के सामने दो बड़े ट्रांसफार्मर रखे हैं। इन दोनों ट्रांसफार्मर से प्रभात नगर और साकेत को बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार दोपहर यहां लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग की लपेट उठने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उनमें अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को की सूचना आग लगते देख कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन मिला दिया। कुछ लोग भाग कर बिजली घर पहुंचे और कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर में लगी आग के बारे में बताया। कुछ ही देर में बिजली घर का लाइनमैन सुनील अपने एक साथी को लेकर मौके पर पहुंच गया। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया। एक के बाद एक 6 फायर एक्सटिंग्विशर लग गए तब जाकर आग बुझी। फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, लोग नाराज बिजली घर के कर्मचारियों की सूझबूझ से आग बुझ गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी तब पहुंची जब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसको लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना था कि जिस जगह आग लगी है, वहां से फायर ब्रिगेड का ऑफिस एक किलोमीटर की दूरी पर भी नहीं है फिर भी यहां तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया। अगर आग बड़ी हो जाती तो नुकसान भी कहीं अधिक होता। पटाखे जैसी आवाज के साथ लगी आग पास में ही चाबी तैयार करने वाले कप्तान ने बताया कि वह आराम से बैठा था, तभी अचानक खंबे के ऊपर लीड में पटाखे से छूटने लगे। अचानक तेज धमाका हुआ और नीचे रखें ट्रांसफार्मर में आग लग गई। क्योंकि बिजली का मामला था इसलिए किसी ने आग बुझाने की कोशिश नहीं की और सीधे बिजली विभाग को सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET छात्रा से अपहरण-दुष्कर्म का आरोप,शादी का वीडियो आया सामने:हाईकोर्ट से मांगी परिवार से अपनी और पति की सुरक्षा की मांग
    Next Article
    चाइनीज मांझा पर UP में नया कानून लाने की तैयारी:लखनऊ हाईकोर्ट हुआ सख्त, 13 जुलाई को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment