Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में चोरी:पिस्टल के दम पर गार्डों को बंधक बनाया, लाखों का सामान लूटा

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित गांव अल्लीपुर में शुक्रवार रात बंद पड़ी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। आरोप है कि 10-12 बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसे और वहां तैनात सुरक्षा गार्डों को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। बदमाश करीब चार घंटे तक फैक्ट्री में रहे और मशीनों की कीमती प्लेटों समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों और दूसरी फैक्ट्रियों में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों में दहशत है। पुलिस ने मामले में चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है, जबकि फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से बदमाशों पर गार्डों को बंधक बनाकर सामान ले जाने का आरोप लगाया गया है। बारिश के दौरान दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसे फैक्ट्री के सुपरवाइजर मुमताज अहमद के मुताबिक, अल फहीम मीटेक्स वर्ष 2019 से बंद है। फैक्ट्री की सुरक्षा के लिए दिन-रात गार्ड तैनात रहते हैं। बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण रात में पूरा परिसर अंधेरे में रहता है। शुक्रवार रात बारिश हो रही थी। इसके चलते गार्ड फैक्ट्री के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान बदमाश दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने गार्डों को पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इसके बाद सभी गार्डों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। 4 घंटे तक फैक्ट्री में सामान तलाशते रहे गार्डों के मुताबिक, बदमाश करीब चार घंटे तक फैक्ट्री में घूमते रहे। उन्होंने मशीनों और अन्य सामान को खंगाला। इस दौरान दो फ्रीजर की 32 एल्युमिनियम प्लेट, छोटी मोटर समेत अन्य कीमती सामान निकाल लिया। गार्डों का आरोप है कि बदमाश लगातार उन्हें धमकाते रहे। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जाती रही। सामान लेकर बदमाश फैक्ट्री से निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड किसी तरह कमरे से बाहर आए और सुपरवाइजर मुमताज अहमद को जानकारी दी। इसके बाद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और लोहियानगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की सूचना मिलने पर पुलिस टीम फैक्ट्री पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन का आरोप है कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर गार्डों को बंधक बनाकर सामान लूटा। हालांकि पुलिस ने मामले में चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर के मुताबिक, फैक्ट्री में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों और आसपास की दूसरी फैक्ट्रियों में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों में भी दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में रविवार को बारिश का अलर्ट:सुबह से ही आसमान में छाए बादल, शनिवार देर रात हुई थी बारिश
    Next Article
    वाराणसी में तकनीकी शिक्षा सेवा परीक्षा शुरू:16 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, थ्री लेयर चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment