Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में तकनीकी शिक्षा सेवा परीक्षा शुरू:16 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, थ्री लेयर चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तकनीकी शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 शुरू हो गई है। परीक्षा में 16,129 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए शहर में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई है। पहली शिफ्ट का एग्जाम जारी पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक चल रही है। अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 बजे तक सेंटर पहुंचना था। सेंटर के गेट पर एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की जांच और बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया। दूसरी शिफ्ट में भी हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा। दोनों शिफ्ट में मिलाकर कुल 16,129 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। तीन स्तर की जांच के बाद एंट्री परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की तीन स्तर पर जांच की जा रही है। बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद पुलिस और परीक्षा निरीक्षक की अनुमति से ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। 36 सेक्टर और 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात परीक्षा की निगरानी के लिए 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है। 200 मीटर के दायरे में फोटो कॉपी की दुकानें बंद परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटो कॉपी की दुकानें बंद कराई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब की बंद फैक्ट्री में चोरी:पिस्टल के दम पर गार्डों को बंधक बनाया, लाखों का सामान लूटा
    Next Article
    सीतापुर में नदी में डूबे दो की तलाश में फ्लड-टीम:24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, फ्लड यूनिट तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment