Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवा रालोद ने गठित की नई कार्यकारिणी:जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 40 सदस्यों ने ली अजित सिंह की विचारधारा पर चलने की शपथ

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान 40 सदस्यीय टीम का गठन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। सभी वर्गों का रखा गया ध्यान- अभिमन्यु रालोद के युवा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन सभी जाति, समाज और वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए किया गया है, ताकि संगठन में व्यापक सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह और सामाजिक एकता के प्रतीक चौधरी अजीत सिंह की विचारधाराओं से प्रेरणा लेकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के नए सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनआधारित बनाने का संकल्प भी लिया। आने वाले चुनाव में दिखेगा प्रभाव उन्होंने कहा कि रालोद परिवार हर रोज गांव से लेकर शहर तक नए कार्यकर्ता जुटाने में लगा है। इसके साथ - साथ जिले से बाहर भी हम अपने इस रालोद परिवार को मजबूत करने में जुटे हैं। इस दौरान कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने मेरठ के एक कपड़ा व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित भी की। करर्यालय पर इस कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष अनीकेत त्यागी, एससी/एसटी आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, मतलूब गौड़, गौरव जटौली, संजय पनवाड़ी, चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर, संगीता दोहरे, वीरेंद्र तोमर, प्रताप लोहिया, दीपक तोमर, विकास भैंसा, मनोज जटौली, वैभव तोमर, डॉ. किरण पाल, आरोशी सिरोही, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    29 लाख का मिलावटी खोया और सोयाबीन तेल जब्त:ट्रेन से लाया गया खोया किया डिस्पैच, सोयाबीन तेल की जांच में मिली मिलावट
    Next Article
    बिजनौर में किन्नर समाज के खिलाफ प्रदर्शन:अधिक बधाई मांगने पर विहिप और नगरवासियों ने चौकी पर धरना दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment