Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में किन्नर समाज के खिलाफ प्रदर्शन:अधिक बधाई मांगने पर विहिप और नगरवासियों ने चौकी पर धरना दिया

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के झालू में किन्नर समाज द्वारा मांगलिक कार्यक्रमों में कथित तौर पर अधिक धनराशि मांगने के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और नगरवासियों ने चौकी के पास धरना प्रदर्शन किया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब चार दिन पहले मोहल्ला चौधरियान स्थित धर्मशाला में नगरवासियों की एक बैठक हुई। इसमें मांगलिक कार्यों के दौरान किन्नरों द्वारा कथित रूप से अधिक पैसे लेने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच और समाधान का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में बुधवार को विहिप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चौकी के सामने एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। दूसरी ओर, मंगलमुखी समुदाय ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने भी चौकी पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। समुदाय का कहना है कि वे किसी पर दबाव नहीं बनाते और केवल परंपरागत रूप से ही कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवा रालोद ने गठित की नई कार्यकारिणी:जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 40 सदस्यों ने ली अजित सिंह की विचारधारा पर चलने की शपथ
    Next Article
    जीनत कुरैशी को मिला विमेंस सेल का राष्ट्रीय दायित्व:दो साल के लिए मिली जिम्मेदारी, इससे पहले रह चुकी है जीसीसी में ट्रेड कमिश्नर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment