Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक के पैर में गोली मारकर हत्या:परिवार ने शव रखकर लगाया जाम, आरोपियों के घर चले बुलडोजर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे युवक नितिन पुत्र सतीश की जांघ में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम की वारदात के बाद आज शनिवार को नितिन के घरवालों ने जाम लगा दिया है। परिवार ने गणेशपुर में ही सड़क पर डेडबॉडी रखकर जाम लगा दिया है। वहीं घरवालों की मांग है कि पहले आरोपियो ंके घर बुलडोजर चले उसके बाद ही हम डेडबॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाएंगे। वहीं मौके पर हस्तिनापुर से विधायक और यूपी सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक पहुंचे हैं। साथ ही भारीपुलिस बल तैनात है। पुलिस परिजनों से शव उठाने के लिए कह रही है लेकिन परिजनों ने इससे इंकार कर दिया है। दोस्त प्रिंस की लड़ाई में मारा गया नितिन नितिन के दोस्त प्रिंस का उसके पड़ोसी मिट्ठू से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया था। इसके बाद भी हत्यारों ने घेरकर फायरिंग कर दी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। दो दिन पहले हुआ झगड़ा पुलिस ने बरती लापरवाही दो दिन पहले नितिन के दोस्त प्रिंस का कॉलोनी के ही मिट्ठू से रास्ते पर निकलने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी मामले में समझौता होने के बाद भी वारदात कर दी गई। जानकारी मिलने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ पंकज लवानिया ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। जब दो दिन पहले ये झगड़ा हुआ था और दोनों पक्षों को थाने लाया गया था तभी पुलिस मामले मे गंभीरता दिखाती तो शायद नितिन बच जाता। लेकिन पुलिस ने थाने पर ही समझौता करके मामला दबा दिया। ये है पूरा घटनाक्रम बहसूमा माननगर निवासी नितिन (22) की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उस पर गोलियां चलाईं। शुक्रवार शाम प्रिंस अपने दोस्त नितिन के साथ मध्य गंगनहर किनारे दौड़ लगाने गया था। दौड़ लगाने के बाद शाम को नितिन और प्रिंस बाइक से लौट रहे थे। प्रिंस बाइक चला रहा था, जबकि नितिन पीछे बैठा था। जैसे ही वे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार करीब छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। दो गोली नितिन की जांघ पर लगीं। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। बेटे की मौत पर पिता की हालत बिगड़ी जैसे ही नितिन के पिता सतीश को बेटे की मौत की खबर मिली उनकी भी हालत बिगड़ गई। देर रात उनको भी एप्सनोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले रास्ते पर निकलने को लेकर नितिन के दोस्त प्रिंस और मिट्ठू के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष जीआईसी चौराहे पर बांग्ला एकेडमी के पास आमने-सामने आ गए। यहां गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। मामला परिवारों तक पहुंचा तो दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया और इसके बाद युवकों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। समझौते के बाद भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। ये बोले एसएसपी मेरठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। जल्द ही हमलावरों को पकड़ा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर का इंजीनियर बोला- अब विदेश नौकरी करने नहीं जाऊंगा:रूसी पुलिस ने हाथ बांधे, कैद में रखकर टॉर्चर किया; पत्नी के साथ वापस लौटा
    Next Article
    जालौन में बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत:4 दिनों से मानसिक रूप से थे परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment