Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में TMU अंडरपास के पास घूमता दिखा तेंदुआ:वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में लगाया पिंजरा,अकेले न निकलने की अपील

    13 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अंडरपास के पास शुक्रवार रात तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने उसे वहां से भगाया। पुलिसकर्मियों ने तेंदुए का वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत है। पुलिस ने तत्काल जिला प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के निर्देश दिए। गन्ने के खेत में लगाया पिंजरा वन विभाग की टीम ने अंडरपास और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश शुरू की। टीम को आशंका है कि तेंदुआ पास के गन्ने के खेत में छिपा हो सकता है। इसके चलते खेत में पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए को पिंजरे तक लाने के लिए उसमें एक कुत्ते को बांधा गया है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। टीम का प्रयास है कि उसे बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ा जाए। रात में अकेले निकलने से बचने की अपील तेंदुए की मौजूदगी के बाद पुलिस और वन विभाग ने आसपास के ग्रामीण इलाकों और विश्वविद्यालय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी है। लोगों से रात और सुबह के समय अकेले सुनसान रास्तों पर नहीं जाने की अपील की गई है। तेंदुआ पकड़े जाने तक लोगों से गन्ने के खेतों की ओर नहीं जाने को कहा गया है। बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजने की सलाह दी गई है। रात में जरूरी होने पर टॉर्च लेकर समूह में निकलने और आसपास पर्याप्त रोशनी रखने को कहा गया है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 14 करोड़ से सपरार बांध का होगा रिनोवेशन:38 गेटों की मरम्मत होगी, बांध की मजबूती के लिए स्टोन बोल्डर और पिचिंग का काम
    Next Article
    सिपाही पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप:संतकबीरनगर में 6 साल के प्रेम के बाद मुकरने का दावा; आरोपी सिपाही, पिता और भाई पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment