Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 14 करोड़ से सपरार बांध का होगा रिनोवेशन:38 गेटों की मरम्मत होगी, बांध की मजबूती के लिए स्टोन बोल्डर और पिचिंग का काम

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के 71 साल पुराने सपरार बांध का जल्द जीर्णोद्धार होगा। सिंचाई विभाग के 14 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। बांध में पानी रोकने वाले 38 गेटों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही बांध की मजबूती के लिए स्टोन बोल्डर लगाए जाएंगे और दोनों ओर पिचिंग का काम होगा। अब विभाग जल्द ही टेंडर जारी करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बांध की विशेष मरम्मत शुरू कराई जाएगी। सपरार बांध मऊरानीपुर के साथ हमीरपुर जिले की सिंचाई और आसपास के क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। 1954 में बना था बांध, कई साल से नहीं हुई मरम्मत सपरार बांध का निर्माण 1954 में देश की पहली पंचवर्षीय योजना के तहत कराया गया था। करीब 71 साल पुराने इस बांध की पिछले कई साल से बड़ी मरम्मत नहीं हुई है। इससे बांध के निचले हिस्से में मिट्टी का कटाव होने लगा था। बांध में पानी रोकने के लिए 38 गेट लगाए गए हैं। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण कई बार ये गेट जाम हो जाते हैं और ठीक से बंद नहीं हो पाते। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने विशेष मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। 40 हजार एकड़ जमीन की होती है सिंचाई सपरार बांध से मऊरानीपुर के अलावा हमीरपुर जिले की करीब 40 हजार एकड़ जमीन की सिंचाई होती है। कम बारिश होने पर बांध कई बार पूरी क्षमता से नहीं भर पाता। पिछले साल करीब 42 साल बाद बांध में रिकॉर्ड पानी भरा था। इस साल कम बारिश के कारण बांध अभी पूरी तरह नहीं भर सका है। बांध की मजबूती के लिए होगा काम अधिशासी अभियंता अजय कुमार भारती ने बताया कि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। विशेष मरम्मत के दौरान बांध पर स्टोन बोल्डर लगाए जाएंगे और दोनों ओर पिचिंग कराई जाएगी। इससे बांध की मजबूती बढ़ेगी और पानी का सुरक्षित संचालन हो सकेगा। एक नजर में सपरार बांध निर्माण: 1954 जल भंडारण क्षमता: 76 एमसीएम ऊंचाई: 16.76 मीटर सिंचाई क्षेत्र: करीब 40 हजार एकड़ पानी रोकने के गेट: 38 जीर्णोद्धार लागत: 14 करोड़ रुपए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली नगर निगम की बैठक में विपक्ष का हंगामा:सपा पार्षद दल के नेता बोले- 52 लाख खर्च हुए, शहर में बंदरों का आतंक
    Next Article
    मुरादाबाद में TMU अंडरपास के पास घूमता दिखा तेंदुआ:वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में लगाया पिंजरा,अकेले न निकलने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment