Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठमें गुमशुदगी लिखाने पहुंचे साले को मिली मौत की खबर:तुम्हारे जीजा ने सुसाइड कर लिया, सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़ा साला

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने जीजा की आत्महत्या की सूचना दी। यह सुनकर युवक भावुक हो गया। सोमवार को रजबन स्थित धोबी घाट के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस लगातार मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही थी। बुधवार को मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत पुत्र कमलेश के रूप में हुई। सुजीत 12 मार्च को काम की तलाश में मेरठ आया था। उसे उसके गांव का ही एक युवक काम दिलाने के बहाने यहां लेकर आया था। चार दिन बाद ही सुजीत की मौत हो गई। बुधवार को सुजीत का साला गुलाब कुमार, जो गाजियाबाद में मजदूरी करता है, अपने जीजा की गुमशुदगी दर्ज कराने सदर थाने पहुंचा। उसने थाना प्रभारी को सुजीत का फोटो दिखाया। पुलिस ने उसे बताया कि यही उसका जीजा है और उसने आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी मिलते ही गुलाब कुमार भावुक हो गया। गुलाब ने तुरंत अपनी बहन उषा उर्फ खुशबू को इस घटना की जानकारी दी। उषा की शादी सुजीत से लगभग दो साल पहले हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। फिलहाल परिजन पश्चिम बंगाल से मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ा-धाम में नवरात्र मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:कौशांबी डीएम-एसपी ने व्यवस्थाएं परखीं, 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    गंगापुल पर ट्रैक बदलने का काम होगा:रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण, 2 अप्रैल से लिया जाएगा मेगा ब्लॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment