Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ा-धाम में नवरात्र मेले की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:कौशांबी डीएम-एसपी ने व्यवस्थाएं परखीं, 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ कड़ा धाम में चैत्र नवरात्र मेला गुरुवार से शुरू हो रहा है। नौ दिवसीय इस मेले के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 19 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गंगा घाटों से लेकर मां शीतला एवं भैरवनाथ मंदिर तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सभी इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। कौशांबी एसपी ने बताया कि मेला क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों को पार्किंग में रोका जाएगा, ताकि जाम की समस्या न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा घाटों पर पीएसी, जल पुलिस और गोताखोरों को तैनात किया गया है। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बाल बैरिकेडिंग और विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। कड़ा धाम मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी, लगभग डेढ़ दर्जन दरोगा, सौ से अधिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, आधा दर्जन महिला एसआई और लगभग दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस, फायर टेंडर और अन्य सुरक्षा बल भी मौजूद रहेंगे। एंटी रोमियो टीम, सादी वर्दी में पुलिसकर्मी और लोकल इंटेलिजेंस विंग भी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जैसे जनपदों से भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शव रखकर बिजली विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन:परिजन बोले- स्मार्ट मीटर से 1.25 लाख बिल आया था, सदमे में हार्टअटैक आया
    Next Article
    मेरठमें गुमशुदगी लिखाने पहुंचे साले को मिली मौत की खबर:तुम्हारे जीजा ने सुसाइड कर लिया, सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़ा साला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment