Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मस्क पर डॉक्यूमेंट्री, पूर्व पत्नी-करीबियों के आरोप:सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं; महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन मानते हैं

    1 day ago

    3

    0

    इलॉन मस्क पर बनी करीब 4 घंटे की डॉक्यूमेंट्री में उनकी पूर्व पत्नी और उनके साथ काम कर चुके लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म में कहा गया है कि मस्क ताकत और अपना असर बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनकी पहली पत्नी जस्टिन मस्क ने यह भी आरोप लगाया है कि मस्क महिलाओं को बच्चे पैदा करने वाली मशीन की तरह देखते हैं। ऑस्कर और एमी अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर एलेक्स गिब्नी ने यह फिल्म बनाई है। इसका मंगलवार को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहली बार प्रदर्शन हुआ। फिल्म में मस्क की पहली पत्नी जस्टिन मस्क, SpaceX, टेस्ला और X में काम कर चुके लोग और टेक्नोलॉजी पत्रकार नजर आते हैं। मस्क ने फिल्म के लिए इंटरव्यू नहीं दिया। मस्क ने पहले दुनिया बदलने के सपने दिखाए फिल्म की शुरुआत मस्क के शुरुआती दिनों से होती है। उस वक्त उनके कई टारगेट लोगों को अच्छे लगते थे। वह इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देना चाहते थे, ताकि प्रदूषण कम किया जा सके। SpaceX के जरिए उनका सपना अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता करना था। वह मंगल ग्रह पर इंसानों की बस्ती बसाने की भी बात करते थे। इन सपनों ने मस्क की ऐसी छवि बनाई कि वे सिर्फ कारोबार करने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि दुनिया का भविष्य बदलने की कोशिश करने वाले कारोबारी हैं। गिब्नी बोले- ताकत बढ़ी तो मस्क सोच बदलती गई फिल्ममेकर एलेक्स गिब्नी का कहना है कि समय के साथ मस्क की कंपनियां, संपत्ति और प्रभाव बढ़ता गया। इसके साथ उनके काम करने के तरीके में भी बदलाव आया। गिब्नी ने इसके लिए ‘नोबल कॉज करप्शन’ शब्द का इस्तेमाल किया है। इसका मतलब है- किसी अच्छे मकसद के नाम पर गलत काम करना। पूर्व पत्नी का दावा- महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन मानते हैं मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन ने उनके महिलाओं को लेकर नजरिए पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मस्क महिलाओं को बच्चे पैदा करने वाली मशीन की तरह देखते हैं। विल्सन के मुताबिक, मस्क मानते हैं कि एक महिला की जगह दूसरी महिला आसानी से ले सकती है। डॉक्यूमेंट्री में मस्क के रिश्तों और परिवार से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया है। मस्क को डर- मशीनें इंसानों को पालतू जानवरों की तरह कंट्रोल करेंगी फिल्म में मस्क की तकनीक और भविष्य को लेकर सोच का भी जिक्र है। उनके मुताबिक, इंसान किसी आर्टिफिशियल सिमुलेशन में रह रहे हो सकते हैं। मस्क को यह आशंका भी है कि भविष्य में मशीनें इतनी ताकतवर हो सकती हैं कि वे इंसानों को पालतू जानवरों की तरह नियंत्रित करने लगें। फिल्म के मुताबिक, मस्क ने ऐसे विचार कंप्यूटर वैज्ञानिक जेफ्री हिंटन के साथ भी साझा किए थे। गिब्नी बोले- एक व्यक्ति के पास इतनी ताकत खतरनाक गिब्नी कहते हैं, ‘लोग मान लेते हैं कि बहुत अमीर व्यक्ति सनकी नहीं हो सकता। लेकिन चिंता तब होती है, जब कोई व्यक्ति बहुत अमीर और ताकतवर होने के साथ असामान्य सोच भी रखता हो।’ मस्क के करीबी रहे न्यूरोसाइंटिस्ट सैम हैरिस ने भी उनकी ताकत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘बिना जनता के चुने किसी व्यक्ति के पास इतनी शक्ति होना खतरनाक है, क्योंकि इसका असर राजनीति, इकोनॉमी और वैश्विक समीकरणों तक पड़ता है।’ ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… पार्टनर झगड़े के बाद चुप है तो पीछे न पड़ें:शांत होने का समय दें झगड़े के बाद पार्टनर अचानक बात करना बंद कर दे तो मन में कई सवाल आने लगते हैं- आखिर हुआ क्या, गलती किसकी थी और अब रिश्ता किस दिशा में जाएगा? पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिनपिंग BRICS समिट में शामिल होंगे:गलवान झड़प के बाद मोदी-जिनपिंग की भारत में पहली द्विपक्षीय बैठक संभव; आखिरी बार 2019 में आए थे
    Next Article
    पार्टनर झगड़े के बाद चुप है तो पीछे न पड़ें:शांत होने का समय दें, भरोसा रखें; बार-बार हो तो खुलकर बात करें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment