Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम को घर के बरामदे से उठा ले गया गुलदार:बिजनौर में मारकर घर से 500 मीटर दूर छोड़ा शव, वन विभाग ने शुरू की जांच

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के मुस्सेपुर पाली गांव में शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक गुलदार ने दो वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। गुलदार बच्चे को घर के बरामदे से उठाकर ले गया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। घर में सो रहा था मासूम ग्राम मुस्सेपुर पाली निवासी राजवीर सिंह और उनकी पत्नी कमला देवी शनिवार सुबह करीब पांच बजे सोकर उठे तो उन्होंने देखा कि उनका दो साल का बेटा रोहित चारपाई पर नहीं था। परिजनों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की। घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर मुस्सेपुर से मुनीमपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित देवेंद्र सिंह के खेत में रोहित लहूलुहान अवस्था में मिला। आशंका है कि गुलदार सोते समय बच्चे को उठाकर ले गया और उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग से डिप्टी वन रेंजर हरदेव सिंह, वन रक्षक विपिन कुमार, राणा प्रताप सिंह और क्षेत्रपाल सिंह मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से दरोगा राकेश कुमार और कोतवाल किशन अवतार सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में इकलौता था मासूम मृतक रोहित, राजवीर सिंह और कमला देवी का इकलौता पुत्र था। राजवीर सिंह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां और रोहित सबसे छोटा था।डिप्टी वन रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान लोग:95% तक रहेगी ह्यूमिडिटी, शाम तक बारिश के आसार
    Next Article
    भदोही में दो युवतियों ने जहर खाया, एक की मौत:सहेली का अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment