Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान लोग:95% तक रहेगी ह्यूमिडिटी, शाम तक बारिश के आसार

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शनिवार को मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के समय ही तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं आज 95% तक ह्यूमिडिटी रहेगी , जिसके वजह से लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से स्कूल और काम पर जाने वाले लोग सुबह से गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, शहर के कुछ इलाकों में सुबह से मौसम सुहाना रहा, जबकि कई जगहों पर धूप निकलने से गर्मी का असर दिखाई दिया। दो दिनों से बना हुआ है ऐसा ही मौसम शहर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना हुआ है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कहीं धूप निकल रही है। मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी से खास राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के साथ उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी महसूस हो रही है। शाम तक बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे ने बताया कि शनिवार शाम तक गोरखपुर में बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। आज और कल बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार के साथ रविवार को भी बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस भी बढ़ सकती है। 33 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, दिन में ह्यूमिडिटी यानी हवा में नमी 75 से 95 फीसदी के बीच रहने का अनुमान है। इतनी अधिक नमी के कारण तापमान बहुत ज्यादा न होने के बावजूद लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट ज्यादा महसूस होगी। बारिश से बदल सकता है मौसम का मिजाज मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगर शनिवार शाम या रात में बारिश होती है तो शहर के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। हालांकि, बारिश के बाद उमस बढ़ने की भी संभावना रहेगी। ऐसे में अगले एक-दो दिनों तक गोरखपुर में धूप, बादल, उमस और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिस बच्चे पर गिरा प्लास्टर, इलाज के दौरान उसकी मौत:आगरा के SN अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हुआ था मासूम उमैर
    Next Article
    मासूम को घर के बरामदे से उठा ले गया गुलदार:बिजनौर में मारकर घर से 500 मीटर दूर छोड़ा शव, वन विभाग ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment