Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मासूम से रेप आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर:BNS और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, भारी पुलिस बल तैनात रहा

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के पलिया नगर में छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया। नगर पालिका गेट के सामने स्थित आरोपी की बाल काटने की दुकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यह घटना सोमवार रात की है, जब पलिया के मोहल्ला इकराम नगर निवासी सद्दाम पुत्र समीउल्ला पर छह साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा। इस खबर के बाद नगर में आक्रोश फैल गया। विभिन्न संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी रात आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के बाद नगर में तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। लोगों की मांग पर प्रशासनिक टीम मंगलवार को बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से दुकान का टीन शेड व ढांचा गिरा दिया। पलिया नगर में इस प्रकार की यह पहली बुलडोजर कार्रवाई बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने कमालगंज नगर पंचायत का निरीक्षण किया:हाउस और वॉटर टैक्स वसूली तेज करने के दिए निर्देश, योजनाओं की प्रगति जांची
    Next Article
    भदोही में सड़क हादसे में हाईकोर्ट अधिवक्ता की मौत:प्रयागराज लौटते समय टोल प्लाजा पर बाइक सवार ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment