Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मास्टर विजय सिंह ने केशवानंद महाराज को श्रद्धांजलि दी:उन्हें सनातन धर्म और मानव कल्याण के लिए समर्पित संत बताया

    9 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में दुनिया के सबसे लंबे 30 साल के धरने को लेकर चर्चित आंदोलनकारी मास्टर विजय सिंह बुधवार को शुक्रतीर्थ स्थित प्रसिद्ध हनुमद्धाम पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती जी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने महाराज जी को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सनातन धर्म की रक्षा, भक्ति, साधना और मानव कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। हनुमद्धाम पहुंचकर मास्टर विजय सिंह ने समाधि स्थल पर नमन किया और कुछ समय ध्यान लगाकर महाराज जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि केशवानंद सरस्वती जी केवल एक संत नहीं थे, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और आध्यात्मिक प्रेरणा के केंद्र थे। उनके मार्गदर्शन में हनुमद्धाम ने देशभर में धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान बनाई। मास्टर विजय सिंह ने कहा कि महाराज जी ने अपने जीवनकाल में समाज को सेवा, संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने हमेशा मानवता, गौसेवा, धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य किया। ऐसे संत का जाना केवल शुक्रतीर्थ ही नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि महाराज जी के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा श्रद्धालुओं और समाज को प्रेरित करते रहेंगे। इस दौरान हनुमद्धाम से जुड़े संत, श्रद्धालु और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा विश्वविद्यालय के छात्रों से तैयार की सोलर पैनल ई-साइकिल:प्रधानमंत्री से मिली प्रेरणा,बिना बिजली और पेट्रोल के 30KM चलेगी
    Next Article
    गोरखपुर के राजकुमार हत्याकांड में 9 पर गैंगस्टर:खंगाली जाएगी अवैध संपत्ति, पार्षद को मिल सकती है क्लीन चिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment