Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, दिन-तारीख तय नहीं:सुप्रीम लीडर का ऐलान अगले हफ्ते संभव; इजराइल का दावा- 4 दिन में ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर नष्ट

    1 day ago

    1

    0

    ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में दफनाया जाएगा। हालांकि दिन-तारीख तय नहीं है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक खामेनेई को इमाम रजा (अलैहिस्सलाम) की दरगाह के पास सुपुर्दे खाक किया जाएगा। खामेनेई का जन्म भी मशहद में ही 1939 में हुआ था। मशहद, ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह राजधानी तेहरान से 900 किमी दूर है। यह ख़ुरासान-ए-रजवी प्रांत की राजधानी भी है। इधर, ईरान के अगले सुप्रीम लीडर का ऐलान खामेनेई को दफनाने के बाद ही किया जाएगा। मंगलवार को खबर सामने आई थी कि कोम में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने सुप्रीम लीडर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स में 88 सदस्य होते हैं, जो देश के सुप्रीम लीडर के चयन की जिम्मेदारी निभाती है। फार्स के मुताबिक सुप्रीम लीडर चुनने के लिए वोटिंग आखिरी दौर में है। दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। तब से सुप्रीम लीडर का पद खाली है। इधर, इजराइल की सेना (IDF) ने दावा किया है शनिवार से अबतक इtराइली हवाई हमलों में 300 से ज्यादा ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट कर दिए हैं। जंग में ईरान का नुकसान... इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से ईरान-इजराइल और अमेरिका जंग… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुबई में अमेरिकी दूतावास के पास ईरान का ड्रोन अटैक, इलाके में मची अफरातफरी
    Next Article
    लखनऊ में अमेरिका इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन:ट्रंप कि तस्वीर जलाकर जलाई सिगरेट , अमेरिका, इजराइल और सऊदी अरब का पुतला फूंका , खामेनेई की मौत पर भड़के

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment