Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहला सेमीफाइनल आज SA Vs NZ:टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी न्यूजीलैंड, इस एडिशन में भी अजेय

    2 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी। पिछले सभी पांच मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका अब तक अजेय रही है और उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं न्यूजीलैंड को दो हार झेलनी पड़ी हैं। पहली ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही और दूसरी सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ। न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका आगे न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 2005 में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान प्रोटियाज टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि कीवी टीम को 7 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी-20 मुकाबला इसी वर्ल्ड कप में खेला गया था, जिसे साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता था। न्यूजीलैंड पांचवीं, साउथ अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम पांचवीं बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007, 2016, 2021 और 2022 में अंतिम चार में जगह बना चुकी है, लेकिन इन चार मौकों में उसे सिर्फ एक बार ही जीत मिली। वहीं, साउथ अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल खेल रही है। इससे पहले वह 2009, 2014 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंची थी। इनमें से 2024 में उसने सेमीफाइनल जीतकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। कप्तान मार्करम टॉप स्कोरर इस टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ऐडन मार्करम टीम के टॉप बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 268 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 86* रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 175.16 है। वहीं तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/31 रहा है और उनकी इकॉनॉमी 6.87 है। कागिसो रबाडा भी फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 विकेट लिए थे। रचिन टॉप विकेट टेकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 216 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 89* है और स्ट्राइक रेट 157.66 रहा है। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर रचिन रवींद्र गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/27 रहा है और इकॉनॉमी 6.76 है। पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस वर्ल्ड कप में यहां अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 2 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं। इन 6 मुकाबलों में से 4 में 170+ का स्कोर बना है। कोलकाता में अब तक 18 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने भी 9 मैच जीते हैं। यहां का बेस्ट टीम स्कोर 207/4 है, जो स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ बनाया था। कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं बुधवार को कोलकाता में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर ऐप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी होगी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का ट्रेंड:170+ रन बनाकर 6 मुकाबले जीते, सफल मैचों में औसत स्कोर 199 के करीब
    Next Article
    ट्रंप ने बताया ईरान पर अमेरिका ने क्यों किया हमला, न्यूक्लियर हथियार का भी किया जिक्र

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment