Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:पूर्व भाजपा MLC के भतीजे से गोली चली; छात्र की मौत, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगा चालान

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊवालों, आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपके लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए लखनऊ की 10 बड़ी खबरें...पूर्व भाजपा MLC के भतीजे से चली गोली से 7वीं के छात्र की मौत हो गई। BKT में एक प्रसूता की डिलीवरी के बाद मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आज होली पर नशे में वाहन चलाते पकड़े गए तो पुलिस गाड़ी सीज करेगी। लखनऊवालों! जमकर होली खेलो, पानी की कमी नहीं होगी… यहां पढ़िए लखनऊ की 10 बड़ी खबरें... 1.पूर्व भाजपा MLC के भतीजे से गोली चली...छात्र की मौत:लखनऊ में बर्थडे पार्टी कर रहा था; पिता बोले- हत्या की गई लखनऊ में 13 साल के छात्र की गोली लगने से मौत मामले में हत्या की FIR दर्ज हुई है। बताया जा रहा है, आरोपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के रिश्ते के साले का नाबालिग बेटा है। सोमवार को उसका बर्थडे था। बर्थडे मनाने के लिए वह दोपहर साढ़े तीन बजे अपने दोस्त उनैज को उसके घर से कार से ले गया। गाड़ी में उसके 2 दोस्त और ड्राइवर भी थे। यहां पढ़ें पूरी खबर 2.BKT में प्रसूता की मौत पर बवाल: पति बोला- नर्सिंग स्टाफ ने पीटा, डॉक्टर बोले- डिलीवरी के बाद सीने में दर्द हुआ लखनऊ में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर लापरवाही, पांच हजार रुपए मांगने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। घटना इटौंजा थाना क्षेत्र में हुई। मृतका की पहचान मारपा गांव की रहने वाली पिंकी के रूप में हुई। उन्हें प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में भर्ती कराया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर 3. होली पर नशे में निकले तो गाड़ी होगी जब्त: 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी सड़कों पर रहेंगे तैनात, कंट्रोल रूम से अफसर रखेंगे निगरानी लखनऊ में इस बार होली पर सड़क पर हुड़दंग और शराब पीकर वाहन चलाना भारी पड़ सकता है। ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े जाने पर सीधे वाहन जब्त किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दिए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 4. लखनऊवालो! जमकर होली खेलो, पानी की कमी नहीं होगी: जलकल विभाग करेगा व्यवस्था, दोपहर में भी सप्लाई देगा; न दे तो फोन लगा देना लखनऊ में होली पर्व को देखते हुए नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग ने शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 मार्च को होली के दिन शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर 5.लखनऊ में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा: इलाज के दौरान तोड़ा दम, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में 35 साल के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर 6.मोहनलालगंज में ट्रक की टक्कर से कार पलटी: दंपती और 2 बच्चे घायल, निजी अस्पताल में भर्ती लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सेना में सेवारत सूबेक सिंह का परिवार घायल हो गया। लखनऊ से प्रयागराज जा रही उनकी क्रेटा कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत लेन में पलट गई। कार में सूबेक सिंह (41 वर्ष), उनकी पत्नी संदीप कौर और दो बच्चे फतेहवीर (7) व हरनाज (2.5) सवार थे। यहां पढ़ें पूरी खबर 7.अवध बस स्टैंड से अतिरिक्त 75 बसों का संचालन: पूर्वांचल की ओर 425 बसें ढो रही सवारियां, डिपो प्रभारी बोले- फेरे बढ़ाएंगे होली पर घर जाने के लिए सोमवार-मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डों पर उमड़ पड़े। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्रियों का पूरा दबाव बसों पर है, जिसे देखते हुए अवध बस डिपो प्रशासन को करीब 425 बसें उतारनी पड़ी हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा ने बताया- अवध बस डिपो से प्रतिदिन 350 बसें संचालित होती थीं, लेकिन त्योहार को देखते हुए 75 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। अब कुल मिलाकर करीब 425 बसें रोजाना पूर्वांचल के जिलों के लिए रवाना की जा रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 8.लखनऊ में मंदिर के कपाट हुए बंद: बाहर से भक्तों ने जोड़े हाथ, सूतक नियमों का पालन करने की अपील लखनऊ में सूतक के चलते मंदिरों के कपाट बंद हो गए। उत्तर प्रदेश में चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर हुआ है। हालांकि, पूर्ण ग्रहण (खग्रास) की स्थिति शाम 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 33 मिनट तक रही। चंद्रमा के उदय होने के साथ ही यह दृश्य आम जनता को दिखाई देना शुरू होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर 9.लखनऊ में काली पट्टी बांधकर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज: मौलाना बोले- खामेनेई को श्रद्धांजलि न देने वालों की इफ्तार पार्टी का बायकॉट लखनऊ में ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ने की अपील की गई। ईरान पर हुए हमले और आयतुल्लाह खामेनई की मौत को लेकर शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास ने बयान जारी करके भावनात्मक अपील की है। सैफ अब्बास ने कहा- लखनऊ में उलमा की ओर से तीन दिन के शोक की घोषणा की गई थी, जिसका आज तीसरा दिन है। वहीं ईरान में चालीस दिन के शोक का ऐलान किया गया है। इन्हीं दिनों के दौरान ईद भी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 10.लखनऊ में होली पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन: सुबह 9 बजे से बदले रहेंगे रूट, नजीराबाद और चौक की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन लखनऊ में होली के मौके पर 4 मार्च को शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। नजीराबाद और चौक की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों के लिए कई प्रमुख मार्गों पर रोक रहेगी। कैसरबाग अशोकलाट चौराहे से वाहन नजीराबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डे होकर भेजा जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेलते वक्त आंखों का रखें विशेष ध्यान:गोरखपुर में डॉक्टर ने दी सलाह, बोले- साफ पानी से धोएं आंखें
    Next Article
    पंजाब पुलिस ने मथुरा से पकड़े बंटी बबली:विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर करते थे ठगी, वृंदावन की हाई राइज सोसाइटी में अवैध रूप से चला रहे थे होटल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment