Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली खेलते वक्त आंखों का रखें विशेष ध्यान:गोरखपुर में डॉक्टर ने दी सलाह, बोले- साफ पानी से धोएं आंखें

    2 hours ago

    1

    0

    होली खेलते वक्त आंख और स्किन का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरुरी हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि आंखों के बचाव के लिए सबसे पहले प्रोटेक्टिव आई ग्लासेस या सनग्लासेस का इस्तेमाल करना चाहिए। आंख के अंदर रंग चला जाए तो रगड़ने के बजाय 10-15 मिनट तक साफ पानी से धीरे-धीरे आंख को धोना चाहिए। दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें। जबकि स्किन को रंगों की एलर्जी से बचाने के लिए कोशिश करना कि हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। ज्यादा अच्छा होगा कि रंगों से दूर ही रहें। अगर गलती से केमिकल वाले रंग लग जाएं तो कोई भी साबुन लगाकर 10-15 मिनट तक साफ पानी धोएं। उसके बाद मॉश्चराइजर लगा कर कुछ देर तक छोड़ दें। किसी भी तरह की दिक्कत बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आई सेफ्टी के लिए डॉक्टर की सलाह स्किन सेफ्टी के लिए डॉक्टर की सलाह होली के समय रंगों से एलर्जी के लिए कैसे बचाव करें। गलती से रंग लग जाने ऊपर तुरंत क्या करना चाहिए। इसकी जानकरी देते हुए स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि सभी लोगों को केमिकल वाले रंगों से दूर रहना चाहिए। कोशिश यह करना चाहिए कि हर्बल कलर का ही इस्तेमाल करें। एलर्जी से बचने का सबसे पहला तरीका यही है। 10 से 15 मिनट तक ठंडे पानी से धोएं अगर गलती किसी ऐसे व्यक्ति को रंग लग जाए जिन्हें पहले से ही रंगों से एलर्जी है। उसके लिए कुछ जरूरी घरेलू उपाय अपनाना चाहिए। जिसमें रंग लगने के बाद किसी भी तरह की साबुन लगा कर 10 से 15 मिनट तक ठंडे पानी से अच्छे से धोना चाहिए। लोशन लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें उसके बाद उस जगह पर घर में मौजूद कोई भी लोशन लगा कर कुछ देर के लिए छोड़ देना चाहिए। इससे त्वचा मुलायम रहती है और काफी हद तक राहत मिलती। इसके अलावा दिक्कत ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सबसे जरूरी बात यह है कि डॉक्टर के सलाह के बिना कोई भी दवा अपने मन से नहीं लेना चाहिए। नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है। ठंडे पानी से धोने से राहत मिलेगी। होली खेलने से पहले करें ये बचाव तेल या लोशन का मोटा परत लगाएं डॉक्टर का कहना है कि होली खेलने से कुछ मामूली सावधानियों से एलर्जी से बचा सकता है। जिसमें घर से निकलने से पहले पूरे शरीर पर नारियल या सरसों के तेल की अच्छी मालिश करें। यह स्किन पर एक परत बना देता है। इससे रंग सीधे स्किन के अंदर नहीं जा पाएगा। बालों का भी रखें खयाल रंग और पानी का असर बाल पर भी देखा जाता है। लगातार पानी पड़ने से बाल ड्राई और टाइट हो सकते हैं। ऐसे में बालों की सुरक्षा के लिए खूब सारा तेल लगाएं और उन्हें खुला न छोड़ें। इससे जड़ों तक रंग नहीं पहुंचेगा। तेल लगाने से रंग लगने के बावजूद धुलने के बाद मुलायम रहेंगे। फुल कपड़े पहनने से बचेगा स्किन डॉक्टर की सलाह है कि होली खेलने के लिए हमेशा फुल स्लीव के कपड़ों का ही चयन करें। कोशिश यह रहें शरीर के ज्यादा हिस्से कपड़ों से ढंके रहें। जितने कम हिस्से पर रंग लगेगा, एलर्जी का खतरा उतना ही कम होगा। घरेलू उपाय से मिलेगी राहत वहीं रंग लगने के बाद स्किन लाल हो जाए या खुजली होने पर डॉक्टर ने कुछ जरूरी उपाय भी बताएं हैं। उनका कहना है कि रंग छुड़ाने के लिए साबुन का इस्तेमाल कम करें। दही में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं। यह स्किन को साफ भी करेगा और उसे सॉफ्ट भी रखेगा। एलोवेरा जेल या खीरे का रस लाभकारी अगर चेहरे पर जलन हो रही है, तो एलोवेरा जेल या खीरे का रस लगाएं। ये स्किन की जलन को तुरंत शांत करते हैं। जिन लोगों की स्किन ऑयली है, वे मुल्तानी मिट्टी का पैक लगा सकते हैं। यह केमिकल के असर को सोख लेती है। खुजली ज्यादा हो रही हो, तो नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर लगाने से ठंडक मिलती है। इन गलतियों से बचें रंग छुड़ाने के लिए स्किन को पत्थर, लूफा या सख्त साबुन से बिल्कुल न रगड़ें। इससे स्किन छिल सकती है और इन्फेक्शन हो सकता है। मिट्टी के तेल या पेट्रोल से रंग साफ करने की गलती कभी न करें, यह स्किन के लिए जहर जैसा है। अगर आंखों में रंग चला जाए, तो उसे रगड़ने के बजाय ठंडे पानी से बार-बार छींटे मारें। कोशिश करें कि सिर्फ नेचुरल या ऑर्गेनिक गुलाल से ही होली खेलें। पक्के रंगों और पेंट से दूर रहने में ही समझदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य की सियासत अब गोमाता पर शिफ्ट:योगी नकली या असली हिंदू मसला साइडलाइन किया; 12 मार्च को लखनऊ में करेंगे यात्रा
    Next Article
    लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:पूर्व भाजपा MLC के भतीजे से गोली चली; छात्र की मौत, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगा चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment