Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेंटल ट्रॉमा से भी जूझते हैं ब्रेस्ट कैंसर के मरीज':KGMU में ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर मीट, 400 से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर रहीं मौजूद

    9 hours ago

    1

    0

    ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को इलाज के दौरान केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। समय के साथ नई तकनीक और कंजरवेटिव सर्जरी के जरिए अब उनके कॉन्फिडेंस पर फोकस किया जा रहा है। मकसद उन्हें ट्रीटमेंट के बाद बेहतरीन क्वालिटी लाइफ देना है। यह कहना है KGMU के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. आनंद मिश्रा का। वे बुधवार को अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह 2026 ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर मीट को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर शामिल हुईं। इस दौरान डॉक्टरों और कैंसर विशेषज्ञों ने मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग की अहमियत पर जोर दिया। एक्सपर्ट बोले- कंजरवेटिव सर्जरी ज्यादा सेफ डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि कैंसर की जानकारी मिलने के बाद कई मरीज तनाव, डर, अवसाद और अकेलेपन जैसी समस्याओं से गुजरते हैं, इसलिए परिवार और समाज का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय के साथ कंजरवेटिव सर्जरी के फायदे भी सामने आ रहे है। बड़ी संख्या में ब्रेस्ट कैंसर मरीजों का इलाज अब कंजरवेटिव तरीकों से हो रहा है। ट्रेडिशनल सर्जरी के मुकाबले इस सर्जरी से कैंसर सर्वाइवर की क्वालिटी ऑफ लाइफ पर फोकस करते हुए उसे बड़ी राहत दी जा रही है। अब ये साबित हो चुका है कि कंजरवेटिव सर्जरी ज्यादा सेफ ही है। भविष्य में फिर से ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को भी कम करती है। पद्मिनी कोल्हापुरी भी पहुंचीं कार्यक्रम के दौरान कैंसर सर्वाइवर महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि समय पर इलाज, सकारात्मक सोच और परिवार के समर्थन से उन्होंने बीमारी को मात दी। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में अभिनेत्री पद्मनी कोल्हापुरी और कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद भी शामिल हुई। कुलपति ने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं से नियमित जांच कराने और शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल से छूटते ही निकाला 25Km लंबा काफिला:पुलिस ने भाजपा नेता को दोबारा पकड़ा; सपा नेता की हत्या में बंद था
    Next Article
    निकाह से पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार:देवरिया में लड़की बोली- 7 साल से अफेयर था, अब दूसरी जगह शादी कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment