Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निकाह से पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार:देवरिया में लड़की बोली- 7 साल से अफेयर था, अब दूसरी जगह शादी कर रहा

    16 hours ago

    1

    0

    घर में निकाह की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा सज रहा था। कुछ ही देर में बारात निकलने वाली थी। तभी पुलिस आ धमकी और दूल्हे को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ एक लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की गई। लड़की का आरोप है कि युवक का उससे 7 साल तक अफेयर रहा। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने की बात से मुकर गया। अब किसी और लड़की के साथ निकाह करने जा रहा है। मामला देवरिया जिले का है। अब पूरा मामला पढ़िए… घटना जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला जीशान खान (28) सउदी में कारपेंटर का काम करता है। 19 मई को जीशान का निकाह होना था। बारात बिहार के रानी पट्टी जानी थी। 13 मई को जीशान छुट्‌टी लेकर गांव आया था। घरवालों ने बताया कि मंगलवार दोपहर घर में बारात निकलने की तैयारियां चल रही थीं। तभी पुलिस पहुंची और जीशान को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पूछने पर पुलिस ने बताया कि जीशान के खिलाफ गांव की ही रहने वाली 25 साल की एक लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। लड़की बोली- विदेश से भी लगातार फोन पर संपर्क में रहा लड़की का दावा है कि जीशान करीब 2 साल पहले काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था। इस दौरान भी वह लगातार फोन पर बात करता रहा। शादी करने का आश्वासन देता रहा। विदेश से लौटा तब निकाह का पता चला लड़की ने बताया- घरवालों ने जीशान का रिश्ता दूसरी लड़की से तय कर दिया था। लेकिन, जीशान ने यह बात मुझसे छिपाए रखी। 13 मई को जब जीशान गांव लौटा, तो मैंने उससे मिलने की कोशिश की। लेकिन, जीशान ने इनकार कर दिया। तब जाकर मुझे उसकी शादी तय होने की बात पता चली। तीन भाइयों में मंझला है आरोपी गांव वालों ने बताया कि जीशान 3 भाइयों में मंझला है। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। बड़ा भाई भी विदेश में ही रहता है। जबकि, आरोप लगाने वाली लड़की ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रखी है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि रेप के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मां का कटा हाथ लेकर 3 दिन घूमता रहा जवान, रोते हुए कानपुर कमिश्नर से बोला- इंसाफ चाहिए ‘साहब ये मेरी मां का कटा हाथ है। मैं तीन दिन से थाने, चौकी और एडीसीपी से लेकर डीसीपी ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इंसाफ चाहिए।’ यह कहते हुए ITBP जवान विकास सिंह फफक पड़े। सोमवार को विकास पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के पास पहुंचे थे। उन्होंने कमिश्नर को अपनी मां का कटा हाथ दिखाया तो वे सन्न रह गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मेंटल ट्रॉमा से भी जूझते हैं ब्रेस्ट कैंसर के मरीज':KGMU में ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर मीट, 400 से ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर रहीं मौजूद
    Next Article
    बांदा में एक फंदे पर लटककर प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड:जाति अलग होने से घर वाले नहीं माने, 13 दिन पहले करा दी थी लड़की की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment