Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री संदीप सिंह की सगाई- 80 हजार मेहमान पहुंचेंगे:अलीगढ़ में 100 बीघा में सजा पंडाल, 60 तरह की डिश से होगा स्वागत

    21 hours ago

    1

    0

    यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की 14 नवंबर को अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी (सगाई) होगी। इसमें करीब 80 हजार मेहमान पहुंचेंगे। रामघाट कल्याण मार्ग स्थित तालानगरी के 100 बीघा मैदान में इसकी तैयारियां चल रही हैं। महलनुमा पंडाल बनाया गया है। मेहमानों के लिए 4 मंच, 657 कारों की पार्किंग और अलग-अलग लाउंज तैयार किए गए हैं। मेहमानों को 50-60 तरह की डिश परोसी जाएंगी। सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है। सुरक्षा के लिए करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। समारोह स्थल के 150 मीटर के दायरे में आने वाले 3 स्कूल भी बंद रहेंगे। मशहूर गायक कैलाश खेर मंच से विशेष प्रस्तुति देंगे। अतरौली के हर गांव और परिवार तक भेजा जा रहा न्योता संदीप सिंह की गृह विधानसभा अतरौली पर खास फोकस रखा गया है। क्षेत्र के गांवों और परिवारों तक निमंत्रण पहुंचाने का अभियान चल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बसों का भी इंतजाम किया गया है। अतरौली के अलावा अलीगढ़ जिले और आसपास के जिलों से भी लोगों को न्योता भेजा जा रहा है। दरअसल, कल्याण सिंह का राजनीतिक प्रभाव अलीगढ़ के साथ आसपास के जिलों में भी रहा है। अब जानिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे… VIP और आम मेहमानों के लिए अलग-अलग इंतजाम पंडाल को मेहमानों की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। पूरे परिसर में 4 मंच बनाए गए हैं। इनमें 2 मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए हैं। एक मुख्य मंच दोनों भाइयों और उनकी होने वाली जीवनसंगिनियों के लिए तैयार किया गया है। चौथा मंच वीआईपी मेहमानों के लिए बनाया गया है। VIP में विशिष्ट मेहमानों के बैठने और मेजबानी के इंतजाम हैं। आम मेहमानों के लिए अलग क्षेत्र बनाया गया है। यहां बैठने, भोजन और कार्यक्रम देखने की व्यवस्था रहेगी। कैनोपी और बुफे गैलरी भी तैयार की गई है। 657 कारों की पार्किंग, 881 फीट चौड़ा होगा परिसर आयोजन स्थल के लेआउट में मैदान की चौड़ाई करीब 881 फीट और लंबाई 1033 फीट है। 657 कारों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। VIP पार्किंग परिसर के पिछले हिस्से में रखी गई है। पंडाल में 123×50 फीट का कॉटेज एरिया और 80×60 फीट का किचन बनाया गया है। इसके अलावा 100×80 फीट का ड्राइवर टेंट, लेबर टेंट, फ्लावर टेंट, ग्रीन रूम, वॉशरूम और मेडिकल रूम भी तैयार किए गए हैं। मंच के आसपास कंट्रोल एरिया और बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। सजावट, कॉटेज, टेंट और लकड़ी का काम मुरादाबाद के टेंट कारोबारी ने कराया है। 80 हजार मेहमानों के लिए 50-60 तरह के पकवान समारोह में करीब 80 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मेन्यू में 50 से 60 तरह के व्यंजन शामिल होंगे। इसमें कई तरह की मिठाइयां, हलवा, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और अलग-अलग सब्जियांलबनेंगीं। दावत की जिम्मेदारी शहर के बड़े कैटरर्स विवेक प्रेमी को दी गई है। भोजन तैयार करने और परोसने के लिए करीब एक हजार कर्मचारियों की टीम लगाई जा रही है। इसमें हलवाई, रसोइए, सहायक और वेटर शामिल होंगे। यूपी-उत्तराखंड से कई नेता आ सकते हैं समारोह में सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने की संभावना है। इनके अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिनेश शर्मा और संतोष गंगवार समेत कई राजनीतिक और VIP लोगों को बुलाया गया है। कैलाश खेर देंगे प्रस्तुति मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के सगाई समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर अपनी टीम के साथ पहुंचेंगे। समारोह में वह मंच से विशेष प्रस्तुति देंगे। उनका कार्यक्रम तय हो गया है। इसके लिए मंच पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 3 जगह हेलिपैड बने, धनीपुर हवाई पट्टी मुख्य केंद्र हवाई मार्ग से आने वाले मेहमानों के लिए धनीपुर हवाई पट्टी को मुख्य केंद्र बनाया गया है। रामघाट रोड स्थित पीएसी मैदान में हेलिपैड तैयार किया गया है। ग्लोबल रेजिडेंसी बाईपास पर भी हेलिपैड बनाया गया है। यहां पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह के उतरने की संभावना है। जरूरत के मुताबिक अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए भी इन स्थानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 3 एएसपी, 7 सीओ और 700 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा VIP मूमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। अलीगढ़ के अलावा आसपास के रेंज और जोन के जिलों से 3 एएसपी, 7 सीओ और करीब 700 पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। इनमें इंस्पेक्टर और सिपाही शामिल होंगे। आयोजन स्थल, पार्किंग, हेलिपैड और अतिथियों के आवागमन वाले रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। राज पैलेस में भी सजावट, सड़कें दुरुस्त कराईं आयोजन स्थल तक पहुंचने वाली सड़क को भी दुरुस्त कराया गया है। उखड़ी हुई सड़क पर नई सड़क डाली गई है। मैदान में फायर सेफ्टी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मेरिस रोड स्थित संदीप सिंह के आवास राज पैलेस में भी सजावट चल रही है। परिवार के सदस्य और कर्मचारी मेहमानों की अगवानी की तैयारियों में जुटे हैं। दिल्ली में 26 नवंबर को शादी, 27 को रिसेप्शन दोनों भाइयों की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। 27 नवंबर को दिल्ली के ही जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन होगा। इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री समेत देश के कई बड़े नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ की मेघना से शादी करेंगे, स्कूल से शुरू हुई थी लव स्टोरी यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (35 साल) की शादी तय हो गई है। 14 नवंबर को अलीगढ़ में रिंग सेरेमनी होगी। इसके कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल सांसद बोले- अखिलेश का अयोध्या दौरा अभी तय नहीं:निर्भया केस की वकील चुनाव लड़ेंगी; काशी में सड़क पर लगे कमल के फूल
    Next Article
    आजम खान को डासना जेल से लेकर दिल्ली पहुंची ED:4 दिन पूछताछ होगी, अखिलेश बोले- कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment