Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री संदीप सिंह ने CM योगी को दिया न्योता:अलीगढ़ में 14 नवंबर को होगा तिलक समारोह, कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों की शादी

    17 hours ago

    1

    0

    पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के परिवार में शादी की तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके पौत्र और प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी होने जा रही है। संदीप सिंह की शादी मेघना और सौरभ सिंह की शादी अंतरा से तय हुई है। इसी सिलसिले में संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस दौरान उनकी मां और पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, बड़ी बहन पूर्णिमा सिंह और बहनोई भाजपा ब्रज क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह भी मौजूद रहे। 14 नवंबर को होगा तिलक समारोह अलीगढ़ में भी विवाह समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मैरिस रोड के प्रगति विहार स्थित राज पैलेस में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह कल्याण सिंह के बेटे और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू का निजी आवास है। मुख्य आयोजन से पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ की तालानगरी में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। शादी के कार्ड से सामने आए दुल्हनों के नाम दोनों भाइयों की शादी को लेकर परिवार ने होने वाली दुल्हनों और उनके पारिवारिक परिचय को अब तक गोपनीय रखा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड सामने आने के बाद उनके नाम सार्वजनिक हुए। कार्ड के मुताबिक, संदीप सिंह की होने वाली पत्नी का नाम मेघना और सौरभ सिंह की होने वाली पत्नी का नाम अंतरा है। कल्याण सिंह परिवार की अगली पीढ़ी का विवाह कल्याण सिंह का अलीगढ़ से गहरा राजनीतिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है। उनके पौत्र संदीप सिंह अतरौली से विधायक हैं और प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उनके छोटे भाई सौरभ सिंह अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के युवा अध्यक्ष हैं। दोनों भाइयों की शादी को लेकर जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा है। इस संबंध में संदीप सिंह के पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू से शनिवार को बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में गैस सिलेंडर से सिर कूचकर युवक की हत्या:सिर पर 5 किलो वाले सिलेंडर से किए कई वार, कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट
    Next Article
    14 लाख की उधारी, अफेयर में गला रेतकर मरवाया:सीतापुर में 5 लाख की सुपारी दी, युवक ने मरते-मरते पर्ची पर लिखा था नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment