Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नदी में मिला युवक का शव:एक दिन पूर्व परिजनों ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मुकदमा

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में तमसा नदी में एक युवक की डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की पहचान नमन प्रताप सिंह 18 पुत्र राम प्रताप सिंह के रूप में की। मामले की सूचना परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक युवक की पहचान बेटे के रूप में की। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक युवक इंटरमीडिएट का छात्र बताया जा रहा है एक दिन पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा आजमगढ़ जिले के सिधारी थाने में 9 मार्च को नमन सिंह की गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी इसी क्रम में मंगलवार को दोपहर शहर कोतवाली के एकलव्य घाट के पास डेड बॉडी मिलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छांव दिन में जुट गई। प्रथम दृष्टिया घटना सुसाइड की लग रही है। डेड बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस का कहना है कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती की मौत, मैक्स हॉस्पिटल की जांच शुरू:सिद्धार्थनगर में परिजनों ने गलत इलाज और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया
    Next Article
    प्रेरणा कोचिंग के छात्रों को दी गई शैक्षिक किट:स्कूल बैग, पानी की बोतल और पेंसिल किट पाकर खुश हुए बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment