Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:भैंस का चारा लेने पैदल बाजार जा रहे थे, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बाइक की टक्कर से घायल एक बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 2 मार्च को जलालाबाद थाना क्षेत्र के गुनारा गांव में हुई थी। मृतक की पहचान 58 वर्षीय शहाबुद्दीन के रूप में हुई है। शहाबुद्दीन अपनी भैंस के लिए चारा खरीदने पैदल बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शहाबुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए, और आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल शहाबुद्दीन को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, और फिर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरेली में करीब आठ दिन तक उनका इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर शाहजहांपुर लौटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार जलालाबाद क्षेत्र का निवासी है और वह "दबंग" प्रवृत्ति का है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'जीजू ने सपने में छेड़ा था, सच में नहीं':कानपुर कोर्ट में बोली पीड़िता, एयरफोर्स कर्मी ने 19 दिन जेल काटी; अब 7 साल बाद बरी
    Next Article
    गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:अलीगढ़ पूर्व विधायक विवेक बंसल बोले- अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment