Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन:अलीगढ़ पूर्व विधायक विवेक बंसल बोले- अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही सरकार

    1 hour ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए और बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक और कांग्रेस के पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को सौंपा। इस दौरान ​कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो यह आंदोलन अलीगढ़ से निकलकर राष्ट्रव्यापी रूप लेगा। 60 रुपए की बढ़ोतरी आम आदमी पर कड़ा प्रहार ​राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि जनता पहले से ही भीषण महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी करना आम जनमानस पर एक और कड़ा प्रहार है। विवेक बंसल ने कहा कि सरकार और तेल कंपनियां भारी मुनाफाखोरी कर रही हैं, जिसे तत्काल रोकने के निर्देश दिए जाने चाहिए। ‘आम आदमी के चूल्हे की फिक्र नहीं’ ​पूर्व विधायक विवेक बंसल ने वर्तमान हालातों पर भाजपा सरकार की नीतियों को आम आदमी के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार असंवेदनशील है। इसे आम आदमी के चूल्हे की फिक्र नहीं है, बल्कि इसका पूरा ध्यान अडानी-अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने पर है। विदेश नीति पर सवाल, बोले–अमेरिका पर निर्भर उन्होंने भारत की वर्तमान विदेश नीति को 'पिट्ठू नीति' करार दिया। उन्होंने कहा कि आज हम पूरी तरह अमेरिका पर निर्भर हैं। अमेरिका कहेगा तो रूस से तेल लेंगे, मना करेगा तो नहीं लेंगे। खाड़ी युद्ध के समय भारत की अपनी कोई स्वतंत्र आवाज नहीं रह गई है। ​इंदिरा गांधी ने भारत के स्वाभिमान से समझौता नहीं किया विकेक बंसल ने कहा कि 1971 के युद्ध के समय पूरा विश्व भारत के खिलाफ था। बावजूद इसके इंदिरा गांधी विचलित नहीं हुईं। उन्होंने बिना 56 इंच के सीने की बात किए दिखा दिया था कि भारत की रीढ़ की हड्डी और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया जा सकता। वर्तमान में भ्रष्टाचार चरम पर उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में नौकरशाही में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी बिना पैसे दिए काम नहीं करा पा रहा और आवाज उठाने पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि कोविड काल के मुकदमों की वजह से उनका पासपोर्ट तक जब्त है। खाड़ी युद्ध के चलते इंडस्ट्रियल और कमर्शियल गैस की सप्लाई बाधित होने पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन अलीगढ़ से शुरू हुआ है। अगर सरकार ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो जल्द ही यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनेगा। ​इस दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:भैंस का चारा लेने पैदल बाजार जा रहे थे, कानपुर ले जाते समय तोड़ा दम
    Next Article
    गर्भवती की मौत, मैक्स हॉस्पिटल की जांच शुरू:सिद्धार्थनगर में परिजनों ने गलत इलाज और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment