Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:इस वीडियो का व्यूज इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन पार; इटली में एक ही कार में घूमे, 15 PHOTOS

    1 day ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू” इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया। मेलोनी ने मेलोडी टॉफी गिफ्ट लेने का वीडियो शेयर किया मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी ही क्यों दी मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी इसलिए गिफ्ट की थी क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर मेलोडी (Modi + Meloni=Melodi) शब्द काफी वायरल हो गया था। असल में मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर लोगों ने मजाकिया और दोस्ताना अंदाज में मेलोडी कहना शुरू कर दिया था। G20 और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह शब्द इंटरनेट मीम और ट्रेंड बन गया। इसी को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी गिफ्ट की। मोदी और मेलोनी की ताजा मुलाकात की 11 तस्वीरें… मोदी के इटली पहुंचने की 4 तस्वीरें… -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए:नॉर्वे-डेनमार्क, आइसलैंड और फिनलैंड के पीएम से मिले; इटली के लिए रवाना मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का सम्मान के नरजिए से भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेलोनी हिंदी में बोलीं- परिश्रम ही सफलता की कुंजी:मोदी ने रोम और काशी को इटरनल सिटी कहा; इटली की PM को भारत आने का न्योता
    Next Article
    यूपी में भीषण गर्मी, प्रयागराज में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट:तापमान 46°C पार, डिप्टी सीएम बोले-धूप में मत निकलिए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment