Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:इटली में एक ही कार में घूमे, 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली; 15 PHOTOS

    1 day ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू” पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों रोम की सड़कों पर एक ही कार में घूमे और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया। मेलोनी ने मेलोडी टॉफी गिफ्ट लेने का वीडियो शेयर किया मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी ही क्यों दी मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी इसलिए गिफ्ट की थी क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर मेलोडी (Modi + Meloni=Melodi) शब्द काफी वायरल हो गया था। असल में मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर लोगों ने मजाकिया और दोस्ताना अंदाज में मेलोडी कहना शुरू कर दिया था। G20 और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह शब्द इंटरनेट मीम और ट्रेंड बन गया। इसी को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी गिफ्ट की। मोदी और मेलोनी की ताजा मुलाकात की 11 तस्वीरें… मोदी के इटली पहुंचने की 4 तस्वीरें… दोनों देशों में स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर चर्चा संभव मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इटली अपने रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने पर चर्चा कर सकते हैं। दोनों देश भविष्य में सालाना नियमित बैठकें शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं। भारत और इटली के बीच पिछले कुछ सालों में राजनीतिक और आर्थिक रिश्तों में तेजी आई है। दोनों देश रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और नई तकनीकों के क्षेत्र में लगातार सहयोग बढ़ा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हो सकती है। इसके तहत रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने पर भी विचार किया जा रहा है। फिलहाल भारत और इटली के बीच व्यापार 14 अरब यूरो यानी 1.60 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है। दोनों देश विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा, रक्षा और हरित ऊर्जा सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इटली के उद्योगपतियों से मिलेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी इटली के बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और भारत में नई औद्योगिक पार्टनरशिप पर चर्चा होने की संभावना है। मोदी आखिरी बार जून 2024 में इटली गए थे। उस समय उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जो इटली के अपुलिया क्षेत्र में आयोजित हुआ था। मोदी ने 15 मई से शुरू हुए अपने विदेश दौरे में UAE, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा किया। इटली इस यात्रा का आखिरी पड़ाव है। भारत-इटली के बीच IMEC कॉरिडोर पर फोकस रहेगा मोदी के इटली दौरे में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) बड़ा फोकस रहने वाला है। भारत और इटली इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने और व्यापार-कनेक्टिविटी मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। IMEC एक बड़ा रणनीतिक और आर्थिक प्रोजेक्ट है, जिसका मकसद भारत को अरब खाड़ी देशों के जरिए यूरोप से जोड़ना है। इस परियोजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। इसके लिए भारत, यूरोपीय संघ, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत कई देशों ने एक समझौता साइन किया था। IMEC के तहत रेलवे, बंदरगाह, शिपिंग नेटवर्क, ऊर्जा कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ा जाएगा। इस कॉरिडोर को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे भारत और यूरोप के बीच सामान की आवाजाही तेज होगी और लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी। यह प्रोजेक्ट सप्लाई चेन को मजबूत करने के साथ ऊर्जा और व्यापार सुरक्षा बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। भारत-इटली के लिए IMEC क्यों अहम? IMEC को भारत और इटली दोनों अपने लंबे समय के रणनीतिक और आर्थिक हितों से जोड़कर देख रहे हैं। भारत के लिए यह प्रोजेक्ट यूरोप तक तेज और सस्ता व्यापार मार्ग खोल सकता है, जबकि इटली खुद को यूरोप के बड़े लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में मजबूत करना चाहता है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए:नॉर्वे-डेनमार्क, आइसलैंड और फिनलैंड के पीएम से मिले; इटली के लिए रवाना मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का सम्मान के नरजिए से भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिनपिंग बोले- दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही:बीजिंग में पुतिन के साथ बैठक की, कहा- ईरान जंग को रोकना जरूरी
    Next Article
    अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास:ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की; राष्ट्रपति के पास वीटो का अधिकार बाकी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment