Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर बात की:PM बोले- बातचीत से युद्ध का समाधान निकले, शांति की हर कोशिश में भारत साथ

    1 day ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा हालात और भारत-यूक्रेन के रिश्तों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने मोदी को युद्ध से जुड़े हालिया घटनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मोदी ने कहा कि जंग का हल बातचीत से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांति की हर कोशिश में भारत साथ है। मोदी बोले- जंग खत्म करने में भारत मदद को तैयार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस युद्ध को इंसानियत के नजरिए से देखता है। मोदी ने कहा कि भारत युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिशों में मदद करने के लिए तैयार है। भारत लगातार रूस और यूक्रेन से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील करता रहा है। मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है और किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। क्यों अहम है मोदी और जेलेंस्की की बातचीत यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशें फिर तेज हो रही हैं। अमेरिका, यूरोप और रूस के बीच इस मुद्दे पर लगातार बातचीत और बयानबाजी चल रही है। ऐसे में जेलेंस्की का मोदी से बात करना अहम है। भारत के रूस और यूक्रेन, दोनों देशों से अच्छे रिश्ते हैं। मोदी पिछले चार साल से दोनों देशों के नेताओं के संपर्क में हैं। वह कभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तो कभी जेलेंस्की से बात करते रहे हैं। भारत का रुख शुरू से यही रहा है कि युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं है। दोनों देशों को बातचीत और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाना चाहिए। मोदी ने सितंबर 2022 में पुतिन से मुलाकात के दौरान भी कहा था कि यह युद्ध का दौर नहीं है। जेलेंस्की पहले भी मोदी से मांग चुके हैं भारत का साथ 26 फरवरी 2022: रूस के हमले के तुरंत बाद जेलेंस्की ने मोदी को फोन कर संयुक्त राष्ट्र (UN) में राजनीतिक समर्थन मांगा था। 26 दिसंबर 2022: फोन पर बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने अपना 10 सूत्रीय शांति प्रस्ताव लागू कराने में भारत की मदद मांगी थी। 20 मई 2023: जापान के हिरोशिमा में G7 समिट में मोदी और जेलेंस्की की युद्ध के बाद पहली व्यक्तिगत मुलाकात हुई थी। जेलेंस्की ने शांति वार्ता में भारत के शामिल होने का न्योता दिया था। 20 मार्च 2024: जेलेंस्की ने पीएम मोदी को फोन किया। उन्होंने यूक्रेन की 'क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता' का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। जेलेंस्की भारत से मदद क्यों मांगते हैं? 1. रूस पर भारत का असर: भारत के रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे रिश्ते हैं। जेलेंस्की चाहते हैं कि भारत अपने रिश्तों का इस्तेमाल करके रूस को बातचीत के लिए तैयार करे। 2. दूसरे देशों को साथ लाने में मदद: भारत को एशिया, अफ्रीका और दूसरे विकासशील देशों में काफी अहमियत दी जाती है। जेलेंस्की को लगता है कि भारत का साथ मिलने से उनके शांति प्रस्ताव को इन देशों का भी समर्थन मिल सकता है। 3. दोनों देशों से अच्छे रिश्ते: भारत ने युद्ध में न तो रूस का खुलकर साथ दिया और न ही यूक्रेन का। वह लगातार दोनों देशों से बातचीत करके युद्ध खत्म करने की अपील करता रहा है। जेलेंस्की चाहते हैं कि भारत इसी स्थिति का फायदा उठाकर शांति की कोशिशों में मदद करे। भारत-यूक्रेन के रिश्ते मजबूत करने पर भी बात दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर बात की, ताकि दोनों देशों के लोगों को इसका फायदा मिल सके। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह नहीं बताया कि किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह भी जानकारी नहीं दी गई कि बातचीत के दौरान कोई नया समझौता हुआ है या नहीं। युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के संपर्क में भारत रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारत दोनों देशों के संपर्क में है। भारत ने यूक्रेन को मानवीय मदद भी भेजी है। वहीं, रूस के साथ भी भारत के पुराने और मजबूत रिश्ते हैं। भारत का लगातार यही कहना रहा है कि युद्ध खत्म करने का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के नेताओं के सामने यह बात रख चुके हैं। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जेलेंस्की को अमेरिकी अफसरों ने बंद कमरे में फटकार लगाई:कहा- ट्रम्प आपसे बहुत नाराज हैं, यूक्रेनी राष्ट्रपति को सफाई देनी पड़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दूसरों की आलोचना करें तो ठीक, लेकिन कोई उन्हें जवाब दे दे तो वे नाराज हो जाते हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को एक बार फिर इसका सामना करना पड़ा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Next Article
    सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो फर्जी ED अफसर बन गया:मथुरा में नीली बत्ती लगी गाड़ी से घूमता, सीओ को रौब दिखाने पर पकड़ा गया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment